फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Workers trapped in Kargil reached home safely

राहत की सांस: मजदूरों से लिपटकर खूब रोए परिजन, कारगिल से ऊपर फंसे थे 27 ग्रामीण

Sat, 17 Jul 2021 12:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 12:46 PM IST
सार

आखिरकार भाजपा नेता मजदूरों को लेकर गांव पहुंच गए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता का माला पहनाकर स्वागत किया। ये मजदूर कारगिल से 150 किलोमीटर ऊपर फंसे थे।

विज्ञापन
Bijnor News: Workers trapped in Kargil reached home safely
भाजपा नेता का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी 26 मजूदरों को लेह से विमान से दिल्ली लेकर पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेता दिल्ली से सभी को सकुशल उनके गांव लेकर पहुंचे। गांव पहुंचने पर परिजनों से लिपटकर मजदूर खूब रोए। ग्रामीणों ने ऐश्वर्य चौधरी का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें कंधों पर उठा लिया। मजदूरों ने बताया कि भीषण सर्दी में उन्हें 20 किलोमीटर पैदल सफर भी करना पड़ा। गांव पहुंचने पर विधायक सुचि चौधरी का भी स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बिजनौर में रावली गांव के 27 मजदूरों को देहरादून का एक ठेकेदार मजदूरी दिलाने के नाम पर कारगिल से 150 किलोमीटर ऊपर ले गया था और रारू गांव के पास छोड़कर भाग गया। इन मजदूरों के खाने पीने का वहां कोई इंतजाम नहीं था। मजदूरों को वहां सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने इसकी जानकारी विधायक सुचि चौधरी मौसम व उनके पति ऐश्वर्य चौधरी को दी। ग्रामीणों की बेबसी देख ऐश्वर्य चौधरी स्वयं मजदूरों को सकुशल लाने के लिए उनके पास पहुंच गए। उन्होंने एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी के माध्यम से सभी मजदूरों को लेह तक पहुंचाया और वहां सभी का उपचार कराया।
विज्ञापन


बताया गया कि ऐश्वर्य चौधरी ने मजदूरों को अपने साथ एक होटल में रखा। इन मजदूरों को लेह से दिल्ली तक लाने के लिए स्पाइस जेट के दो विमान बुक किए गए थे। मौसम खराब होने के कारण विमान गुरुवार को उड़ान नहीं भर सका। आठ बीमार मजदूरों को एक विमान से दिल्ली पहुंचाया गया। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर दूसरे विमान से बाकी मजदूरों को लेह से दिल्ली लाया गया। वहां से बस द्वारा मजदूर अपने गांव पहुंचे। रावली के ग्रामीणों ने गंगा बैराज पर ऐश्वर्य चौधरी व उनकी पत्नी विधायक सुचि चौधरी मौसम का स्वागत किया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ऐश्वर्य चौधरी को कंधों पर उठा लिया। रावली के प्राइमरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घर पहुंचने पर मजदूर परिजनों से लिपटकर खूब रोए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू के लिए लेकर गया था ठेकेदार
मजदूरों के मुताबिक, गांव का ठेकेदार देवराज उन्हें सैटरिंग के लिए जम्मू तक कहकर ले गया था। देवराज की मुलाकात दीपक थापा के माध्यम से देहरादून की एक कंपनी में हुई थी। दीपक थापा ने रावली आकर देवराज को काम देने का लालच दिया था। जम्मू से निकलते ही मजदूरों को खाने में नशा देकर सुला दिया जाता था। कारगिल में भी गुलजार नाम के व्यक्ति ने मजदूरों के साथ बदसलूकी करके कमरे से निकाल दिया था। तब जाकर मजदूर दीपक ने ऐश्वर्य चौधरी से बात की थी। ठंड में 20 किलोमीटर यह मजदूर पैदल भी चले। इनके साथ गया गजरौला शिव का एक मजदूर मुकेश सैनी जम्मू से गायब हो गया वह अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed