{"_id":"5ec6c1098ebc3e90541ff40b","slug":"workers-created-ruckus-at-quarantine-center-bijnor-news-mrt482801012","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर पर मजदूरों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर पर मजदूरों ने किया हंगामा
विज्ञापन

नहटौर। आश्रय स्थल में ठहरे बिहार के प्रवासी मजदूरों ने घर भेजने के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि यूपी के मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन बाहरी राज्यों के मजदूरों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको शांत किया।
नहटौर के एसएनएसएम इंटर कॉलेज में बने आश्रय स्थल में बिहार के 49 मजदूरों को तीन दिन पूर्व ठहराया गया था। उन्होंने घर जाने की जिद को आश्रय स्थल में हंगामा करना शुरू कर दिया। वे कमरों से बाहर तक निकल आए। उनका आरोप है कि यूपी के मजदूरों को उनके घर भेजा जा रहा है। वह बाहरी राज्यों से हैं। उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बाहरी राज्यों के मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि वह ट्रेन से भेजे जाएंगे। इसके लिए सूची बनाकर भेज दी गई है। पुलिस के समझाने पर मजदूर शांत हुए।