फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worker died in Dhampur sugar mill

धामपुर चीनी मिल में मजदूर की मौत, हंगामा

Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Worker died in Dhampur sugar mill
धामपुर में हादसे के बाद मरे श्रमिक के आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर चीनी मिल में मजदूर की मौत
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल में दो मजदूर तीन मंजिला इमारत पर चढ़कर टीन शेड खोलते समय गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस और ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ देर तक के लिए चीनी मिल स्थित गेट कांटों पर तौल भी प्रभावित रही।
धामपुर चीनी मिल परिसर में इन दिनों पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम चल रहा है। बॉयलर के पास स्थित तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर कुछ मजदूर टीन शेड खोल रहे थे। इसी दौरान दो मजदूर नीचे आ गिरे। आनन फानन दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उपचार के दौरान ग्राम अजीतपुरदासी निवासी (26) अमित कुमार पुत्र अनिल कुमार की मौत हो गई, जबकि गांव मौहड़ा निवासी सोनू पुत्र यशपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, हादसे में अमित की मृत्यु की सूचना मिलने पर ग्रामीणों व परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर मिल परिसर में हंगामा कर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह से समझाकर शांत किया। धामपुर शुगर मिल के कारखाना महाप्रबंधक प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने भी मृतक के परिजनों की हरसंभव आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया।

धामपुर चीनी मिल मे हादसे में मरे श्रमिक के गमजदा परिजन।

धामपुर चीनी मिल मे हादसे में मरे श्रमिक के गमजदा परिजन।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed