फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work started for garbage disposal

कूड़ा निस्तारण के लिए काम हुआ शुरू

Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Work started for garbage disposal
बिजनौर में नगरपालिका के कूड़ा निस्तारण स्थल निर्माण के लिए खोदी जा रही नींव। - फोटो : BIJNOR
कूड़ा निस्तारण के लिए काम हुआ शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए चिह्नित की गई जमीन में काम शुरू करा दिया है। यहां पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके बाद यहां पर कूड़ा निस्तारण के लिए उपकरण लगाए जाएंगे।
कूड़ा निस्तारण निकायों में सबसे बड़ी समस्या बनी है। कूड़े में गलने वाले जैैसे सब्जी के छिलके या गली सब्जी, फल, मिट्टी, कागज या न गलने वाले पदार्थ जैसे बल्ब, पत्थर, लोहा, कांच आदि निकलते हैं। पालिकाएं अब तक कूड़े को सड़क किनारे ही ठिकाने लगाती थीं। पालिकाओं ने नागरिकों को कूड़े की प्रवृत्ति के अनुसार कूड़ा एकत्र करने के लिए नीले और हरे रंग के डस्टबिन भी घर घर बांटे थे लेकिन यह अभियान कामयाब नहीं हो पाया। अब कूड़े को अलग अलग करके ठिकाने लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कूड़े को अलग अलग करके ही उसे हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। बिजनौर नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चिह्नित की है। सिरधनी रोड पर कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चिह्नित की है। वहां चहारदीवारी बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मशीनों से होगा काम
नगर पालिकाओं में कूड़ा निस्तारण का काम मशीनों से किया जाएगा। मशीन कूड़े के वजन व उसके आधार पर उन्हें अलग अलग करेंगी। हर तरह का कूड़ा बहुत आसानी से बिक जाता है। जहां प्लांट लगेगा वहां कूड़े के ढेर नहीं लगेंगे और न ही बदबू आएगी। कूड़ा निस्तारण करने के लिए लगाए गए प्लांट की लागत निस्तारित कूड़े को बेचकर ही आराम से निकल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का हमेशा के लिए होगा समाधान
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी के अनुसार कूड़ा निस्तारण वाली जमीन पर काम शुरू करा दिया गया है। कूड़ा निस्तारण होने पर कूड़े की समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed