{"_id":"655a5acf5b2b2bbb6a093064","slug":"work-for-society-while-fulfilling-family-responsibilities-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-14513-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के लिए करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के लिए करें कार्य
विज्ञापन
बिजनौर के विवेक कॉलेज में नारी चेतना सम्मेलन को संबोधित करती एसडीएम न्यायिक नजीबाबाद रितु चौधर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-विवेक कॉलेज में हुआ नारी चेतना सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । महिला समन्वय बिजनौर विभाग की ओर से विवेक कॉलेज बिजनौर में नारी चेतना सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता नयना सहस्त्रबुद्धे के महिलाओं को वैदिक काल से लेकर के रामायण काल, महाभारत काल में भारतीय स्त्री की स्थिति से अवगत कराया। महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए देश और समाज के लिए कार्य करते रहे।
इसके बाद चर्चा सत्र में विभिन्न श्रेणी जैसे डॉक्टर, अध्यापक, अधिवक्ता, प्रोफेसर, सरकारी सेवा, कलाकार खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता अन्य क्षेत्रों से आई बहनों ने चर्चा में भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ प्रेरणा मल्होत्रा दिल्ली विश्वविद्यालय अंग्रेजी प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मान पुरुष से ऊपर है काम नहीं है। कहा कि सिर्फ पहनावे और दिखावे से कोई बड़ा नहीं होता हमारे विचार उच्च होने चाहिए।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी न्यायिक नजीबाबाद रितु चौधरी ने कहा कि मैं एक बहुत छोटे किसान परिवार से आती हूं। मेरी इस सफलता में परिवार का योगदान है। सभी महिलाएं यदि एकजुट हो जाएं, तो हम अपने परिवार और समाज में एक बड़ा बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्ष सकुंज बाला ने भी बहनों का मार्गदर्शन किया। इससे पहले सम्मेलन में महिला समन्वय विभाग संयोजिका डॉ. मंजू चौधरी ने कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नैना सहस्त्रबुद्धे, डॉ. प्रेरणा मल्होत्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष सकुंज बाला, मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी न्यायिक नजीबाबाद रितु चौधरी, मुंबई की प्रांत टोली सदस्य रजनी कालरा का अभिनंदन किया।
-