{"_id":"602ac25f8ebc3ee96c5de5da","slug":"women-will-prepare-sugarcane-plant-bijnor-news-mrt525550370","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की पौध तैयार करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की पौध तैयार करेंगी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने की पौध तैयार करेंगी महिलाएं
बिजनौर। उत्तम ग्रुप की बरकातपुर चीनी मिल में गन्ने के स्वस्थ बीज तैयार करने का अभियान शुरू किया गया है। अभियान में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पौध तैयार करेंगी। ग्रुप के मालिक के बेटे जय अधलखा ने खेत में खुद ट्रैक्टर चलाकर अभियान का शुभारंभ किया। गन्ने की पौध अनुदान पर किसानों को दी जाएंगी।
रेड रॉट के असर से गन्ने की पैदावार और चीनी की रिकवरी दोनों प्रभावित हो रही है। बीमारी से पैदावार में और गिरावट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मिल अफसरों के अनुसार इसकी वजह से कई जगह चीनी मिल गन्ना पेराई सत्र पूरा करके बंद हो चुकी हैं। बरकातपुर चीनी मिल में गन्ने का स्वस्थ बीज तैयार करने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। ग्रुप के मालिक के बेटे जय अधलखा ने किसानों को बताया कि गन्ने में आ चुकी बीमारी से किसानों की पैदावार को बचाने और किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए मिल द्वारा 25 लाख रोग रहित गन्ने की पौध अनुदान पर किसानों को दी जाएंगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बात की। मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह राठौर ने कहा कि सरकार की मंशा के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बीज तैयार कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। फसल को बीमारी व कीटों से बचाने के लिए कीटनाशक व खाद पर अनुदान दिए जा रहे हैं। किसानों से फसल में सल्फर व माइक्रो न्यूट्रेंट के प्रयोग का आह्वान किया। इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक विश्वासराज सिंह, गन्ना विकास महाप्रबंधक अरविंद सिंह, अभियंत्रण महाप्रबंधक अतेंद्र शर्मा, महाप्रबंधक उत्पादन विकास ठाकुर आदि मौजूद रहे।