{"_id":"5e1b64f68ebc3e87e35d5a0d","slug":"women-will-get-benefit-of-pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-dhampur-news-mrt4634974138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ
विज्ञापन

धामपुर। प्रथम बार गर्भवती हुई महिला के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने को उनके खानपान के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिला को तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। यह धनराशि संबंधित महिलाओं के बैंक खातों में सरकार द्वारा भेजी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग आवेदन प्रपत्रों की प्रक्रिया पूरी कराएगा।
पीएचसी प्रभारी डाक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से इस योजना को पिछले एक साल पहले शुरू किया गया है। धामपुर क्षेत्र में करीब 50 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में एक हजार रुपये मिल चुके हैं। योजना के तहत प्रथम बार गर्भवती होने वाली महिलाओं का आशाएं उनका पंजीकरण कराती हैं। पंजीकरण गर्भवती होने के 150 दिन के भीतर कराना होता है। बगैर पंजीकरण के योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आशाओं को निर्देशित किया गया है कि वह योजना का अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ दिलाने को क्षेत्र का भ्रमण कर उनका निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण कराएं। सरकार की मंशा है कि जिसे गर्भवती महिला और उसका शिशु स्वस्थ रहे।
यह है योजना
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि किसी भी स्वास्थ्य इकाई में 150 दिनों में पंजीकरण के साथ संबंधित दस्तावेजों को जमा करने पर पहली किश्त के रूप में एक हजार रुपये का भुगतान होगा। कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच, दावा गर्भावस्था से 180 दिनों के बाद आवेदन प्रपत्र एक बी, एमसीपी कार्ड जमा करने पर दो बार रुपये मिलेंगे। तीसरी किश्त के रूप में दो हजार की धनराशि तब मिलेगी, जब शिशु जन्म का पंजीकरण एवं शिशु को प्रथम चक्र बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी, हेपेटाइटीस बी टीकाकरण के बाद आवश्यक दस्तावेज जमा कर देंगे। धनराशि का भुगतान सीधे सरकार की ओर से उनके बैंक खातों में होगा।