फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women will become head in 44 seats of the block

ब्लॉक की 44 सीटों पर प्रधान बनेंगी महिलाएं

Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women will become head in 44 seats of the block
ब्लॉक की 44 सीटों पर प्रधान बनेंगी महिलाएं
विज्ञापन

- स्वयं चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे पुरुष अब पत्नियों की तैयारी में जुटे
फोटो - 03एनजेडबी11आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद की 131 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 44 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं हैं। इनमें अनुसूचित जाति की प्रधान पद की 10 सीटें शामिल हैं। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए तैयारी में जुटे कई गांव के चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के आरक्षण से चुनावी समीकरण बिगड़ गए। महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होने से अब ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ने का मन बना रहे पुरुष दावेदार अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में जुट गए हैं।
नजीबाबाद ब्लॉक में सामान्य महिला ग्राम प्रधान पद के लिए 22, पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 12 और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 10 सीटें प्रधान पद के लिए आरक्षित की गईं है। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए जिन प्रधान पद सीटों को आरक्षित किया गया है। उनमें अहमदपुर सादात, अकबरपुर चौगांवा, औरंगपुर बसंता, गढ़मलपुर, गजरौला, गूढ़ा, हरेबली, हसनपुर, कल्हेड़ी, कमालपुर, कामराजपुर, कांशीरामपुर, लालपुरमान, लालपुर सौजीमल बिला अहतमाली, मिर्जापुर सैद, मौअज्जमपुर तुलसी, नंगला उब्बन, नारायणपुर रतन, राहूखेड़ी कौरा, सबलगढ़, शाहजहांपुर और शेरपुर अभी ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की पिछड़े वर्ग की महिला प्रधान पद के लिए हकीमपुर काजी, हरचंदपुर, ज्वालीलाला, झक्काकी, कनकपुर, लाहककला, मोहम्मद अलीपुर परमा, रफीपुर मोहन, रानीपुर, रसूलपुर सैद, शेखपुर गढ़ू और सिकरौडा की पंचायतें शामिल हैं। जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए जिन ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया है उनमें बौरेकी, गांगूवाला, हुकुमतपुर केशो, जगदीशपुर, जुल्फकारपुर, खैरूल्लापुर, कुतुबपुर, मेहराईपुर शेख, मायापुरी और मुस्तफापुर आसू ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed