{"_id":"68aa195ac279362bae014e32","slug":"women-protested-when-the-transformer-was-not-replaced-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-158160-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के आदर्शनगर बिजली घर पर प्रदर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। स्रोत-ग्रामीण
नजीबाबाद। गांव जालबपुर गुदड़ उर्फ खिदरीपुरा में ट्रांसफार्मर फुंकने से विद्युत आपूर्ति ठप है। दो दिन में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर क्षेत्र की महिलाओं ने शनिवार को आदर्शनगर बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
गांव जालबपुर गुदड़ उर्फ खिदरीपुरा में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासी परेशान है। शिकायत करने के बाद भी फुंका हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। महिलाओं ने बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के किसी अधिकारी के बिजलीघर पर नहीं मिलने पर महिलाएं लौट गईं।
महिलाओं का कहना था कि दो दिन से गांव का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। लाइनमैन सहित उच्चाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई, लेकिन दो दिन तक कोई भी अधिकारी मौका मुआयना करने नहीं आया। दो दिन से गांव में बिजली नहीं आने से लोग परेशान है और कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान सरोज, ममता, माया, कमलेश, प्रियंका, अनीता, लक्ष्मी, सविता, काजल आदि महिलाएं शामिल रहीं।