फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Women Know Your Power'

‘अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं’

Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
'Women Know Your Power'
‘अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं’
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं स्वयं में एक शक्ति हैं, वे अपनी शक्ति को पहचानें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं को तैयार करें।
शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा विकास भवन के सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। वर्तमान में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। महिलाओं ने डीएम उमेश मिश्रा, एसपी धर्मवीर सिंह, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार सहित विधायकों को राखी एवं पुष्प भेंट किए।
विज्ञापन

सदर विधायक सुचि चौधरी, कमलेश सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त विभागीय महिलाओं, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं कीर्तिमान स्थापित करने वाली महिलाओं, बालिकाओं को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं मिशन शक्ति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं तथा बालिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed