फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women farmers who did excellent work in agriculture were honored

खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को किया सम्मानित

Sun, 16 Oct 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women farmers who did excellent work in agriculture were honored
बिजनौर में महिला किसान दिवस पर महिला को सम्मानित करते उप कृषि निदेशक गिरीशचंद्र। - फोटो : BIJNOR
खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसान हुईं सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। खेती एवं खेती से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला किसानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने महिला सशक्तीकरण के लिए कृषि आधारित कुटीर उद्योग अपनाने पर जोर दिया।
महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कृषि भवन स्थित सभागार में महिला किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से 12 महिला किसान व उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने महिला सशक्तीकरण के लिए कृषि आधारित कुटीर उद्योग अपनाने पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं व उद्देश्य के बारे में बताया।
विज्ञापन

केवीके प्रभारी डॉ. शकुंतला गुप्ता ने मशरूम की खेती, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने सब्जी व फल उत्पादन की विस्तार से जानकारी दी। आत्मा प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने नवोन्मेषी कार्य करने वाली महिलाओं के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तीन कृषि विभाग, दो पशु पालन विभाग, दो उद्यान विभाग व पांच एनआरएलएम की महिला किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद व केवीके प्रभारी व वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला गुप्ता ने महिला किसान सोनी, निशा, रजनी देवी, अनुज देवी, अंशु देवी, पूजा, लक्ष्मी, मीनाक्षी, विनोद, अनीता, अनीता देवी व शशि बाला त्यागी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह ने किया। कार्यक्रम में कुलदीप कुमार, चौधरी अरविंद कुमार, सचिन कुमार, स्वाति, स्वेता शर्मा, प्राची राजपूत, रेशु चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed