फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman who went missing ten months ago found in Badaun

दस महीने पहले लापता हुई महिला बदायूं में मिली

Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman who went missing ten months ago found in Badaun
नूरपुर। दस महीने पहले बेटी के साथ गुमशुदा हुई महिला बदायूं जनपद के एक गांव में युवक संग रहती मिली। महिला ने वहीं एक युवक से शादी कर ली थी। पुलिस ने गुमशुदा हुई महिला को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 28 वर्षीय ज्योति पत्नी रोहताश पिछले वर्ष अगस्त माह में अपनी पुत्री रितु के साथ गुमशुदा हो गई थी। ज्योति की सास ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर ज्योति को गायब करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर उन्होंने की बार थाने पर पुलिस के खिलाफ धरना भी दिया गया था। पुलिस कई माह से महिला के बरामदगी के प्रयास कर रही थी। एक सप्ताह पहले परिजनों ने एसपी से मिलकर ज्योति की बरामदगी की मांग की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच में तेजी लाई और महिला को बदायूं जनपद के करोलिया गांव से बरामद कर लिया। महिला वहां अपनी इच्छा से एक अन्य युवक के संग रह रही थी और उसने उससे शादी भी कर ली थी। पुलिस ने महिला को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed