फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman thrashed and thrown on the road, report filed

महिला से मारपीट कर सड़क पर फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman thrashed and thrown on the road, report filed
महिला को पीट कर सड़क पर फेंका, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। महिला को ससुरालियों ने पीट कर सड़क पर फेंक दिया। बेहोशी की हालत में सड़क मिली महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंडावर के रहने वाले शफीक की विवाहित बेटी शबनम कस्बे के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। सूचना पर डायल 112 ने उसे किरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर शबनम ने अपने जेठ और नंदोई पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि दोनों ने जबरन उसे बाइक पर बैठाया था और मारपीट की। बेहोश होने तक मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

मंडावर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी भनेड़ा के रहने वालवे शादाब उर्फ बब्बू के साथ तीन साल पहले हुई थी। अब उसकी 17 माह की बेटी है। बेटी के जन्म के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल वाले एक कार और पचास हजार रुपये का दहेज मांग रहे हैं। मायके में रह रही शबनम को ससुराल वाले कुछ ही दिन पहले लेकर आए थे। बृहस्पतिवार को उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पति शादाब, जेठ, नंदोई और देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बेहोशी की हालत में महिला मिली थी। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed