फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman has divine vision: Dr. Deepak

नारी के पास दिव्य दृष्टि है :डॉ.दीपक

Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman has divine vision: Dr. Deepak
नजीबाबाद में गायत्री परिवार की ओर से महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते डॉ.दीपक कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
नारी के पास दिव्य दृष्टि है :डॉ.दीपक
विज्ञापन

कुंभ हरिद्वार आपके द्वार और नारी शक्ति सम्मान अभियान के तहत गायत्री परिवार की ओर से चलाए जा रहे अभियान में 50 से अधिक घरों में गंगाजल और वेद स्थापना की गई। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में कोरोना संक्रमण काल में आयोजित महाकुंभ पर्व के लिए गायत्री शक्तिपीठ द्वारा घर-घर गंगाजल पहुंचाने, वेद स्थापना और गायत्री संस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से रविवार को आदर्शनगर में सरला शर्मा के आवास पर गायत्री परिवार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने नारी के स्वाभिमान और अस्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि पुरुष के पास अगर दृष्टि है तो नारी के पास दिव्य दृष्टि है। नारी परिवार की धुरी है, नारी दुर्गा है और लक्ष्मी है। नारी ही राष्ट्र को संस्कारित नागरिक देती हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ हरिद्वार आपके द्वार और नारी शक्ति सम्मान अभियान के तहत 50 से अधिक घरों में गंगाजल और गायत्री की स्थापना की जा चुकी है। डॉ. दीपक कुमार ने नारी शक्ति सम्मान के तहत अनेक महिलाओं को सद साहित्य और सम्मान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विमला गुप्ता, सीमा, सुमन, पूनम, सुमित्रा, गुड्डी, किरन, सर्वेश, अनीता, मिथलेश, कमला, अंशु आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed