{"_id":"61afadd97892f35fd57c1287","slug":"woman-hanged-herself-in-home-tribulation-dhampur-news-mrt5680616154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ, जेठानी और उनके पुत्रों की लड़ाई से तंग होकर विवाहिता ने बिजली के पंखे में लटकर की दी जान, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ, जेठानी और उनके पुत्रों की लड़ाई से तंग होकर विवाहिता ने बिजली के पंखे में लटकर की दी जान, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
धामपुर। गांव पुराना धामपुर (टीचर्स कॉलोनी) में एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग होकर सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने मृतका के जेठ, जेठानी और पुत्रों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद मुरादाबाद के कटघर थाने के गांव सूरज नगर निवासी मनोज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बहन अंजलि गहलौत की शादी 29 अक्तूूबर 2009 में पुराना धामपुर (टीचर्स कॉलोनी) निवासी अक्षय गहलोत पुत्र सूरज गहलोत के साथ की थी। आरोप है कि अंजलि का अपने जेठ अमित गहलौत, जेठानी मधु गहलौत का मकान के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण से उनकी बहन अंजलि ने कुछ समय पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। एक बार हाथ की नस भी काट ली थी।
आरोप है कि तीन-चार दिन पहले अंजलि का जेठ, जेठानी और उनके लड़कों ने अंजलि पर तमंचा भी तान लिया था और जान से मारने की भी धमकी दी थी। आरोप है कि सोमवार रात उसकी बहन ने मकान में छत के पंखे से लटक कर जान दे दी। अंजलि के 11 वर्षीय पुत्र केशव और आठ वर्षीय पुत्री छवि है। आरोप लगाया है कि जेठ, जेठानी और उनके पुत्रों की वजह से ही अंजलि गहलोत ने आत्महत्या की है।