{"_id":"636bf0605ba93a78fa6d85db","slug":"woman-drank-acid-due-to-cold-drink-bijnor-news-mrt6129395135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक के चक्कर में महिला ने पी लिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक के चक्कर में महिला ने पी लिया तेजाब
विज्ञापन

बिजनौर। शहर में एक महिला ने कोल्डड्रिंक के चक्कर में तेजाब पी लिया। जिससे महिला की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक अब महिला की हालत स्थिर है।
शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी शाइस्ता (28) पत्नी शौकीन ने बुधवार की दोपहर धोखे में तेजाब पी लिया। अस्पताल में भर्ती शाइस्ता के परिजनों ने बताया कि घर में तेजाब कोल्डड्रिंक की शीशी में रखा था। उसके बराबर में ही दवाई रखी हुई थी। बच्चों ने खेलते समय तेजाब और कोल्डड्रिंक की शीशी बदल दी। उसने ध्यान नहीं देते हुए तेजाब पी लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर शाइस्ता को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला को वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। उसका इलाज चल रहा है।