फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies of corona

कोरोना से महिला की मौत

Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona
कोरोना से महिला की मौत
विज्ञापन

नींदडू़। नईम अहमद की पत्नी आसिया (40) दस दिन से बीमार थी। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई। परिजनों ने किसी तरह ऑक्सीजन की व्यवस्था की। ऑक्सीजन लगने के कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। आठ दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में दाखिल बुखार से पीड़ित भाई इकतेदार अली (62) की मृत्यु हुई थी। मृत्यु तक वह इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में अपने भाई के साथ रहकर तीमारदारी कर रही थी।

तीन मौत प्रतिदिन की दर से मृत्यु वाले नींदडू़ में मौत का ग्राफ कम होने से लोगों ने राहत महसूस की है। गांव में 19 अप्रैल को पहली मौत मा. शमशाद अहमद (40) की हुई थी। वह दिल्ली से संक्रमित होकर आए तथा मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका इंतकाल हो गया। इसके बाद 22 अप्रैल से तीन मई तक (12 दिन) में बुखार एवं अन्य कारणों से 38 मौतें हुईं। इनमें ज्यादातर व्यक्ति 45 से 80 वर्ष की आयु के थे। बाद में मौतों में कमी आई। चार से 12 मई के बीच आठ दिनों में 12 मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed