फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies due to harassment by in-laws

ससुरालियों की प्रताड़ना से महिला की मौत

Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to harassment by in-laws
बिजनौर : नहटौर की विवाहिता पायल शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
ससुरालियों की प्रताड़ना से महिला की मौत
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। एक महिला की ससुरालियों प्रताड़ना से मौत हो गई। मौत से पहले महिला अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया, जिसमें उसने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का जिक्र किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं, मामले में महिला के पति, ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हल्दौर क्षेत्र के गांव बिसाठ निवासी अजीत कुमार शर्मा की पुत्री पायल शर्मा की शादी 2014 में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नंहेड़ा निवासी ललित शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के सात माह बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया था। तभी से ससुराल वाले उस पर तरह-तरह के लांछन लगाकर गाली-गलौज व मारपीट करते थे। उसे लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह बीमार रहने लगी। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि रविवार को पायल के साथ उसके पति ललित, ससुर अजय शर्मा और देवर मोहित शर्मा ने मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे उपचार के लिए बिजनौर ले गए। जहां से उसे ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला ने मरने से पहले व्हाट्सएप पर नोट लिखकर शादी के बाद की सारी घटनाओं को लिखा है, जिसमें उसने 18 वर्ष में 25 वर्ष के ललित के साथ शादी होने के बाद सात माह में बच्ची होने पर उसको किस तरह से उसके ससुर अजय शर्मा ने प्रताड़ित किया और उसके पति ने उसका साथ न देकर ससुर के साथ मिलकर ही उसका उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं ससुराल वाले उसकी बेटी के साथ भी मारपीट करते थे। उसने कई बार बेटी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी कहा गया। बीमार रहने पर भी उसे यातनाएं दी गईं। कोतवाल राधेश्याम का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed