फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   With the resolve to serve the nation, child servants took out a path movement

Bijnor News: राष्ट्र सेवा संकल्प के साथ बाल सेवकों ने निकाला पथ संचलन

Sun, 25 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
With the resolve to serve the nation, child servants took out a path movement
नजीबाबाद के पथ संचलन में बाल सेवकों को देशभक्ति का संदेश देते जिला बौद्धिक प्रमुख। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। आरएसएस की ओर से वीर फतेह सिंह बाल पथ संचलन में राष्ट्र सेवा संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने भाग लिया। पथ संचलन से पूर्व एमडीएस में आरएसएस के बाल सेवकों को वीर फतेह सिंह के त्याग और बलिदान से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख यशपाल सिंह, नगर संघचालक विपिन महिंद्रा, सह संघचालक हेमंत कुमार, नगर कार्यवाह अंशुल मेहरा के नेतृत्व में एसडीएस इंटर कालेज से वीर फतेह सिंह बाल पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। पथ संचलन से पूर्व जिला बौद्धिक प्रमुख ने पथ संचलन में भाग ले रहे बाल सेवकों को आरएसएस और वीर फतेह सिंह के राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से अवगत कराया। कक्षा तीन से आठ तक के विभिन्न परिवारों के लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने पथ संचलन में भाग लिया।
विज्ञापन

एमडीएस इंटर कॉलेज से आरंभ होकर पथ संचलन मुक्तेश्वर महादेव तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ एमडीएस इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में राहुल तिवारी, ओमकार सिंह, राजीव अग्रवाल, सुमित कुमार, यश मोहन, विक्रांत चौधरी, ईशम सिंह, आकाश कान्हा कर्णवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा, इंदु राजपूत, चौ. ईशम सिंह, मोनिका यादव, गायत्री निराला, नकुल, हैप्पी, वैभव, मनोज, कोमल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed