फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   With the hoisting of hoop patriotism

ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने

Mon, 28 Jan 2019 12:08 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 28 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
With the hoisting of hoop patriotism
परेड की सलामी लेते डीएम अटल कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जिले भर में 70 वां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेजों, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।  
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों ने मुख्य अतिथि को हर्ष फायर व मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मोटर साइकिल स्क्वायड, डायल 100, यातायात पुलिस दस्ता, वायरलेस दस्ता, सीसीटीएनएस दस्ता, रेडियो दस्ता, महिला हेल्पलाइन, 1090 दस्ता आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। जिला जज अल्ला रक्खे खां, डीएम अटल कुमार राय व एसपी संजीव त्यागी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को डीजीपी द्वारा दिए गए स्वर्ण पदक, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय कुमार सिंह, थाना शिवालाकलां में तैनात एसआई सत्येंद्र सरोहा, स्वॉट टीम के आरक्षी अरविंद कुमार, हल्दौर में तैनात आरक्षी रवि मलिक को रजत पदक देकर सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा दीर्घ व सराहनीय सेवाओं के लिए जारी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से एसआई मोटर अधिनियम बिजेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। 24 अगस्त को डेबलगढ़ गांव में 27 लोगों की नाव पलटने के हादसे में 17 लोगों को अपनी जान पर खेलकर बचाने वाले गांव डेबलगढ़ निवासी ब्रजपाल सिंह को एसपी संजीव त्यागी ने सम्मानित किया। इसके अलावा एसपी संजीव त्यागी ने डायल 100 पर तैनात एसआई चरन सिंह, रमेश चंद, आरक्षी चयन सिंह, नितिन कुमार, हरेंद्र कुमार, चालक मुदित कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों व पुलिसकर्मियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्य बलकर्मियों की विधवाओं व अभिभावकों को सम्मनित किया गया। एडीएम प्रशासन कुष्ठ आश्रम में, अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गए। सभी विद्यालयों के एनसीसी कैडेट, स्काउड गाइड, पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस के छात्रों द्वारा रूट मार्च का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इसके अलावा जिला मुख्यालय एवं पूरे जिले में शासकीय एवं अशासकीय स्तर पर गणतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने किया सम्मानित
कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण डीएम अटल कुमार राय ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है, हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिए। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति के गीत गाए व बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  इस दौरान नाजिर,  डा. विजारत नबीं, कबड्डी स्टार राहुल चौधरी, धीरज कुमार, ख्याति चौधरी, सामिया मेहर, आकांक्षा चौधरी को सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही ममता, कविता देवी, वीर सिंह, सतवीर, उदयराज तथा मुख्यचिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली एएनएम, आशाएं, सीमा सिंह, सरिता देवी, पारुल चौहान, सरोज देवी, आशाएं पवन रानी, कमलेश देवी, अनीता, रेखा को सम्मानित किया गया। संचालन श्री उमाकांत शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र का महत्व बताया
गजरौला शिव /हल्दौर / कोतवाली देहात। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए। पंचायतघर पर ध्वजारोहण प्रधान मुकेश कुमार ने किया।  हल्दौर नगर पालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में अजय मोहन, मो. नौशाद, अरुण कुमार रहे। किसान सेवा सहकारी समिति पर चेयरमैन नरेश कुमार चौहान ने ध्वजारोहण किया। एमडी जयवीर सिंह, भीष्म सिंह, गौरव गोल्डी आदि उपस्थित रहे। गन्ना विकास समिति पर सभापति अशोक कुमार, ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख आंचल, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रशिक्षण पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र निदेशक सुमन कुमार सिंह, सीएचसी पर प्रभारी मदनपजाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। उधर, कोतवाली देहात के ब्लॉक कार्यालय पर कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल, बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ सोहनवीर सिंह त्यागी, थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विरेश कुमार शर्मा, मिलेनियम पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधान इश्तियाक अंसारी, प्रधानाचार्य अजय कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुर शादी में संरक्षक रिपूदमन राजवंशी, प्रधानाचार्य वीर सिंह, सहकारी समिति  माहेश्वरी जट्ट में सभापति सुरेश भगत, यशपाल सिंह इंडियन गैस एजेंसी पर ऋषिपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।

नृत्य में बिखेरी संस्कृति की झलक
धामपुर/अफजलगढ़।  एसबीडी कालेज में प्रबंधक विजय कुमार ने, कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक वीरेंद्र माहेश्वरी, शिखर शिशु सदन लाला नरेंद्र गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर तरकौला में सेवानिवृत्त अमीन गजेंद्र सिंह ने िकया।

 उमरी के प्राथमिक विद्यालय में  ग्राम प्रधान गुड़िया, उमरी इंटर कालेज में प्रबंधक आदेश कुमारी, पुलिस कोतवाली में कोतवाल संजय कुंमार पांचाल, एमकेडी में डा. रश्मि शर्मा रावल, आरएसएम डिग्री कालेज में प्राचार्र्य डा. रंजन  अग्रवाल, सीओ कार्यालय पर सीओ महावीर सिंह राजावत ने, गंगाधाम इंटर कालेज कौड़ीप़ुरा में       वरिष्ठ सदस्य इंदर सिंह, हरिओम तत्सत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौहड़ा में प्रबंधक अजयपाल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य राधा रानी, प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधायक अशोक राणा, निदेशक प्रियंकर राणा, लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आभावती ने, एजुकॉल दा गर्ल्स स्कूल में विद्यालय के एमडी डा.लोकेंद्र सिंह सरल ने  झंडा फहराया।  किडली स्कूल में आशीष कुमार ने झंडा फहराया। बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। अफजलगढ़ में ब्लॉक कार्यलय पर ब्लॉक प्रमुख अंगूरी देवी व बीडीओ रोहिताश कुमार, सीओ कार्यालय पर एसआई चंद्रपाल, किसान समिति कासमपुरगढ़ी में सभापति गुरविंदर सिंह, थाना रेहड़ में एसओ आशीष तोमर, राजकीय नवरत्न इंटर कॉलिज रेहड़ में प्रधानाचार्य बीआर धीमान, इंटर कॉलिज सादकपुर में प्रधानाचार्य डा. विजेंद्र सिंह, एचसीएम इंटर कॉलिज कासमपुरगढ़ी में प्रबंधक मेघनाद सिंह, पीली डैम बादिगढ़ में एमडी तरुण चौहान ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed