फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Winter increased after rain, wind made trouble

बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, हवा ने किया बेहाल

Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Winter increased after rain, wind made trouble
बिजनौर में ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवती। - फोटो : BIJNOR
बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, हवा ने किया बेहाल
विज्ञापन

बिजनौर। बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को फिर से गलन वाली ठंड का अहसास करा दिया। गर्म कपड़ों में भी लोगों की ठंड दूर नहीं है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 15.6 एमएम दर्ज की गई।
शुक्रवार को सुबह से ही चल रही सर्द हवाओं की वजह से ठंड बरकरार रही। बारिश की वजह से आसमान में कोहरा तो नहीं था, लेकिन भीषण ठंड से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। दो दिन से हो रही बारिश से मौसम में बदलाव हो गया है। बारिश के बाद बढ़ी ठंड से पूरे दिन लोग परेशान रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों से गर्म कपड़े पहन बाहर निकले। बुजुर्गों और बच्चो को बढ़ती ठंड से परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जिले भर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 15.6 एमएम दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10.9 और अधिकतम तापमान 12.8 दर्ज किया गया था। साथ ही बारिश 15 एमएम दर्ज हुई थी। इस बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। हालांकि शाम तक बारिश नहीं हुई। बारिश के बाद पूरे दिन पैरों में गलन रही। ठंड के कारण बाजार में कम ही लोग दिखाई दिए। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगीना वेधशाला के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक ही बारिश बताई गई। शनिवार से मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि बारिश की वजह से मौसम में बदलाव होगा। जिससे ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed