{"_id":"5d9b9a008ebc3e01656e9630","slug":"wing-commanders-will-conduct-operations-for-sake-of-ganga-journey-will-pass-through-13-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की खातिर विंग कमांडर चलाएंगे अभियान, 13 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की खातिर विंग कमांडर चलाएंगे अभियान, 13 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
Tue, 08 Oct 2019 01:45 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में गंगा को निर्मल रखने के लिए विंग कमांडर परमवीर सिंह अभियान चलाएंगे। दस अक्तूबर से उत्तराखंड के देवप्रयाग से अभियान शुरू करेंगे। गंगा को निर्मल रखने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली बछेंद्री पाल ने पिछले साल गंगा को निर्मल रखने के लिए गंगा में यात्रा की थी। इस साल विंग कमांडर परमवीर सिंह गंगा में यात्रा निकालेंगे। परमवीर सिंह की यात्रा में उत्तर प्रदेश के 13 जिले होंगे, जिनसे वह होकर गुजरेंगे। यह यात्रा 12 नवंबर को पश्चिम बंगाल में समाप्त होगी।
विज्ञापन
इस दौरान विंग कमांडर अपनी टीम के साथ जगह- जगह कार्यक्रम करके गंगा को साफ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इसके अलावा गंगा को निर्मल करने के अभियान से जुड़े लोगों को भी सम्मानित करेंगे। बिजनौर में टीम 13 अक्तूबर को आएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/