{"_id":"605396f38ebc3ed8312d3909","slug":"wine-furnace-was-very-hot-in-khadar-region-bijnor-news-mrt5305783195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर क्षेत्र में खूब धधक रहीं शराब की भट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर क्षेत्र में खूब धधक रहीं शराब की भट्ठी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के खादर क्षेत्र में होली और पंचायत चुनाव के लिए अवैध शराब की भट्ठी खूब धधक रही हैं। सब कुछ जानते हुए पुलिस और आबकारी विभाग खामोश है। चोरी छिपे अवैध शराब बनाने के साथ गैर राज्यों से शराब लाने का खेल खूब चल रहा है। जिले में बनाई जा रही शराब से लोगों की जान भी जा सकती है।
जिले में बालावाली से लेकर जलीलपुर तक गंगा किनारे बसे गांवों में शराब बनाने का कारोबार खूब चल रहा है। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी, रावली, राजारामपुर, कोहरपुर, डैबलगढ़, मीरापुर के अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीवाला, जहानाबाद, नवलपुर, गंज, बढ़ापुर क्षेत्र के गांव मदपुरी, कुआंखेड़ी, चंपतपुर चकला, अफजलगढ़ से कालागढ़ तक अवैैध शराब बनाने की भट्ठी धधकने लगी हैं। शराब के कारोबारियों ने ग्राम पंचायत चुनाव व होली के लिए शराब का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्य से चोरी छिपे लाकर शराब खूब जिले में उतारी जा रही हैं। शराब माफिया जंगल में अपने ठिकानों पर इस शराब को छिपाकर रखते हैं। ऑर्डर मिलने पर वे शराब को चोरी छिपे बेचते हैं। जिले में मिलावटी और कच्ची शराब पीने से पिछले पांच सालों में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
लगातार चल रहा है अभियान
जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चंद वर्मा के मुताबिक जिले के शराब माफिया पुलिस व आबकारी विभाग के रडार पर हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगी है। खादर क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। होली व पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस व आबकारी विभाग की शराब माफिया पर नजर है।