{"_id":"609acb4f8ebc3edca86e72c9","slug":"will-keep-an-eye-on-the-reality-of-villages-with-mobile-bijnor-news-mrt537951711","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से रखेंगे गांवों की हकीकत पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से रखेंगे गांवों की हकीकत पर नजर
विज्ञापन
मोबाइल से रखेंगे गांवों की हकीकत पर नजर
बिजनौर। अधिकारी ग्रामीणों से पंचायतों में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए चल रहे कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे। इसके लिए अधिकारी प्रतिदिन रैंडमली गांव चुनकर मोबाइल से बात करेंगे। साथ ही निगरानी समिति के कार्य की रोजाना समीक्षा होगी।
प्रशासन का गांवों पर कोरोना का फैलाव रोकने के लिए फोकस है। 1123 निगरानी समितियों द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गांव में साफ सफाई अभियान चल रहा है। रोजाना 300-350 पंचायतों की सामूहिक सफाई हो रही है। निगरानी समिति गांव में घर-घर जाकर जांच कर रही है। कोरोना के लक्षण मिलने पर मरीजों को गांव के पंचायतघर में क्वारंटाइन किया जा रहा है।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि निगरानी समिति घर-घर जा रही है, साफ सफाई हो रही है या नहीं इसका पता लगाने के लिए रैंडम चेकिंग होगी। डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर डीपीआरओ तथा एडीपीआरओ सहायक विकास अधिकारी की रोजाना वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में कोरोना फैलाव रोकने को चल रहे कार्य की समीक्षा करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ पंचायत गांव के 10 लोगों के मोबाइल नंबर देंगे। इनमें से किसी भी नंबर पर बात करके अधिकारी ग्रामीण से बात करेंगे। यदि कहीं ढील मिलती है तो एडीओ पंचायत जिम्मेदार होंगे। गांवों की सफाई की स्थिति बताने के लिए ग्रामीण मोबाइल ग्रुप से जुड़ें, जिससे असलियत की जानकारी हो सके।