फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will conduct fair, transparent and safe elections: DM

निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित चुनाव कराएंगे : डीएम

Mon, 10 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Will conduct fair, transparent and safe elections: DM
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित चुनाव कराएंगे : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन ने अपनी तैयारियों पर चर्चा की। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि इस बार निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित चुनाव कराए जाएंगे। आचार संहिता का पालन सख्ती के साथ कराया जाएगा, वहीं कोरोना गाइडलाइन का ध्यान भी रखना होगा। उन्होंने कहा कि मतदान कराने वाले सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी, ताकि वह सुरक्षित रहें। हर मतदान बूथ पर भी कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।
रविवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव में सभी दलों के साथ एक जैसी नीति अपनाई जाएगी। जो नियम चुनाव आयोग ने बनाए हैं, उनका पालन कराया जाएगा। ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा कि सभी मतदाता अपनी इच्छानुसार इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हो सकें। चुनाव आयोग का पालन सख्ती से कराया जाएगा और इसकी समीक्षा भी प्रतिदिन कराई जाएगी। सभी मतदानकर्मियों को बूस्टर डोज दी जाएगी। बूथ पर जो एजेंट रहेंगे, उनको भी वैक्सीन की डबल डोज अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जो आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए 2017 के चुनाव के दौरान नियम तोड़ने वालों का इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इस चुनाव में ऐसे लोगों पर विशेष नजर रहेगी। जिले के चुनावों में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। शिकायत सुनने के लिए अफसरों की टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी राजनीति दलों से मांगा सहयोग
बिजनौर। रविवार को कलक्ट्रेट में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। सभी दल निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को पूर्ण रूप से पारदर्शी निष्पक्ष बनाए रखने के लिये वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, व्यय अनुवीक्षण कक्ष, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम, उड़नदस्ता टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा, लेखा टीम तथा मीडिया प्रमाणन सहित विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत व्यय दरों की सूची उपलब्ध कराई। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, कांग्रेस नेता मुनीश त्यागी, भाजपा के वीर सिंह, बसपा के मोहम्मद सद्दीक, सपा के हनी फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed