फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   wife murdered by slitting her throat with a knife

पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या

Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
wife murdered by slitting her throat with a knife
पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। दहेज में दो लाख और बाइक नहीं मिलने पर उसके पति ने उमरपुर बांगर में अपने मायके में रह रही पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी।
धामपुर क्षेत्र के गांव उमरपुर बांगर निवासी राजपाल की बेटी रश्मी (21) की शादी दिसंबर 2021 में मुजफ्फरनगर के गांव दत्तियाना के रहने वाले सुमित पुत्र लोकेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी रश्मी से दहेज में दो लाख की नकदी और बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर रश्मी के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह मायके में आकर रहने लगी। एक महीने से रश्मी अपने मायके में ही थी।
बताया गया कि आरोपी सुुमित बृहस्पतिवार की शाम अपनी ससुराल उमरपुर बांगर आया। रात में यहीं ठहरा। शुक्रवार दोपहर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से रश्मी का गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजपाल ने आरोपी सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खाने के लिए नहीं देता था रोटी
रश्मी के पिता राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी सुमित रश्मी से दहेज में दो लाख की नकदी और बाइक की मांग करता आ रहा था। रश्मी के मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा था और खाने को रोटी तक नहीं देता था। इसी डर की वजह से रश्मी सुसराल जाने को मना करती थी। वह एक दो बार ही अपनी सुसराल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागने के बजाए घर के बाहर बैठा मिला आरोपी
शुक्रवार को दिन में काम करने के लिए घर से सभी लोग बाहर चले गए तो आरोपी ने करीब साढ़े 12 बजे नशे की हालत में रश्मी की हत्या कर दी। घटना का पता तब लगा जब परिवार के लोग घर आए और उन्होंने रश्मी के रक्त रंजित शव को चारपाई पर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सुमित ने घटना को नशे की हालत में अंजाम दिया है। बताया गया कि परिवार के लोग घर पहुंचे तो वह नशे की हालत में घर के बाहर बैठा मिला।
- दहेज में दो लाख की नकदी और बाइक की मांग को लेकर आरोपी सुमित ने अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन काट कर हत्या की है। परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। - अजय कुमार अग्रवाल, सीओ
- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर पत्नी की हत्या की है। आरोपी सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। -डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
- प्रेम प्रसंग के बाद किया था विवाह
ग्रामीणों के अनुसार सुमित और रश्मी हरिद्वार में एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों में काफी दिन तक प्रेम प्रसंग चलता रहा। सुमित जाट बिरादरी और रश्मी अनुसूचित वर्ग की होने के कारण दोनों ने जिद करके अपने परिवार को शादी के लिए राजी किया। जिसके बाद दोनों परिवारों ने उनकी शादी कराई दी थी। आरोप है कि शादी के बाद सुमित बदल गया और दहेज की मांग करने लगा था।
----
भाई ने ही की थी पंकज की हत्या
बिजनौर। मुबारकपुर गढ़ी के पंकज की हत्या उसके ही भाई ने की थी। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पंकज के बड़े भाई अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर पंकज हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्योहारा थानाक्षेत्र के गांव मुुबारकपुर गढ़ी में एक तालाब के पास अधजला शव 23 मई को बरामद हुआ। जिसकी शनाख्त पंकज (22) पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई। हरपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की बात सामने आई। उधर, पुलिस ने पंकज के बड़े भाई अशोक को पकड़ लिया। जिसने पुलिस की पूछताछ में अपने छोटे भाई पंकज की हत्या करना कबूल किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पंकज नशा करने का आदी और मनोरोगी था। नशे की हालत में सभी से झगड़ता और बात बात पर निर्वस्त्र होकर घर और मोहल्ले में घूमता था। कभी भी घर से नाराज होकर निकल जाता था। इसी से वह तंग आ गया। 22 मई को भी पंकज घर से नाराज होकर निकला। ढूंढते हुए अशोक तालाब के किनारे पहुंचा, जिसने पंकज से घर से आने का कारण पूछा। इस पर पंकज मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद अशोक ने ब्लेड से हमला कर पंकज की हत्या कर दी। गन्ने की पत्ती डालकर शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जल पाया था।
दरक रही रिश्तों की नींव, अपनों की ले रहे जान
बिजनौर। यूं तो बातचीत कर आपसी मनमुटाव को कम किया जा सकता था, लेकिन रिश्तों में खटास हत्या के मोड़ तक पहुंच रही है। भले ही कारण कुछ भी हो लेकिन रिश्तों की नींव तेजी से दरक रही है। अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। सिर्फ नौ दिन में ही तीन हत्या ऐसी हुईं, जिनमें रिश्तों का कत्ल किया गया। दो मामलों में बड़े भाइयों ने छोटे भाइयों को मार डाला। अब शुक्रवार को विवाहिता की हत्या पति ने ही कर दी।
केस नंबर एक
19 मई की शाम गांव गढ़ी के रहने वाले शोभित ने अपने छोटे भाई लवी की आठ बीघा जमीन के लिए हत्या कर दी। जिसने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।
केस नंबर दो
16 मई को जलीलपुर के गांव दतियाना में बंदूक की छीनाझपटी में छोटे भाई से गोली चलने से बड़ा भाई रुपेंद्र घायल हुआ, जिसकी उपचार के लिए ले जाते हुए मौत हो गई।

केस नंबर तीन
21 अक्टूबर 2021 को नजीबाबाद में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी शुभम ने अपनी मां सविता को मार डाला था।
केस नंबर चार
20 सितंबर 2021 को नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज में अनीस ने अपने ही पिता यूसुफ की हत्या कर दी थी।

घटना स्थल के बाहर जमा ग्रामीणों की भीड़

घटना स्थल के बाहर जमा ग्रामीणों की भीड़- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed