{"_id":"6276be37dccf391d92368d1a","slug":"wife-commits-suicide-due-to-husband-s-death-bijnor-news-mrt587654528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के वियोग में पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के वियोग में पत्नी ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर (बिजनौर)। साथ जीएंगे साथ मरेंगे की कसमें खाने वाली एक महिला ने पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। महिला के फोन रिकॉर्डिंग से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
गांव कासमपुर लेखराज निवासी विपिन सैनी की करीब सात वर्ष पूर्व गांव बल्दिया की आंचल सैनी से शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। बताया जाता है कि करीब 50 दिन पूर्व उसके पति विपिन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक वह तब से ही परेशान चल रही थी। पति की मौत के कुछ दिन ही वह जहरीला पदार्थ खरीद कर ले आई थी। एक रिकार्डिंग सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ जीने मरने की बात कह रही है और पति से किए गए वायदे को वह पूरा करने की बात कह रही है। मायके वालों की कुछ महिलाओं ने हंगामा भी किया और ससुरालियों पर मारने का भी आरोप लगाया। कुछ देर तक शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने दिया। बाद समझाने पर महिलाएं शांत हुई। कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।