फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   White peacock seen in the forests of Kalagarh

कालागढ़ के वनों में सफेद मोर, जैव विविधता का गजब दृश्य

Fri, 25 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
White peacock seen in the forests of Kalagarh
कालागढ के वनों में सफेद मोर। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ के वनों में दिखा सफेद मोर
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उप वन प्रभाग के झिरना के वनों में एक सफेद मोर नजर आया है। इसको लेकर कार्बेट पार्क प्रशासन में उत्साह है। इससे पहले एक सफेद सांभर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों व हाथियों के संरक्षण के लिए चलाई गई योजनाओं के अद्भुत परिणाम नजर आने लगे हैं। शोर शराबे से दूर निस्तब्ध जंगल के बीच वन्यजीवों का साम्राज्य अपने आप में अनेक विलक्षण समेटे हैं। यहां एक के बाद एक दुर्लभ जीव नजर आने लगे हैं। कालागढ़ के उप वन प्रभाग के अंतर्गत झिरना ढेला में गश्ती दलों को एक सफेद मोर दिखा। त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी कुमार दीपक व सलमान अंसारी ने दूर से ही फोटो खींचे। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इस मोर का वनों में अचानक दिखाई देना वास्तव में एक सुखद अनुभव रहा। झिरना के वनों में भ्रमण के दौरान सफेद मोर उनके सामने आया। मोर को लेकर इसके संरक्षण को अलग से विचार किया जा रहा है। इस मोर की फोटो भी खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

सफेद सांभर भी दर्ज करा चुका है अपनी उपस्थिति
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में हाथी कुंड में सफेद सांभर अपनी उपस्थिति पहले ही दर्ज करा चुका है। वन विभाग इस सांभर को लेकर उसके बारे में जानकारी हासिल कर रहा है। 2020 से ही उसके कैमरा ट्रैप सेे चित्र लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडाहारी सांप की हाल में हुई उपस्थिति
दुर्लभ हो चले अंडाहारी सांप के कालागढ़ में पाए जाने की बात को अभी एक माह भी नहीं हुआ है। इस जीव के यहां नजर आने से पार्क प्रशासन उसके निवास आदि के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटा है। वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी कुमार दीपक का कहना है कि यहां एक से एक खूबसूरत व विषैले सांप मौजूद हैं। यहां सांप की बहुत पुरानी प्रजाति अंडाहारी सांप मिला है, जो लुप्त होने के कगार पर है।

जैव विविधता में सब कुछ संभव
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि यहां के जंगलों की जैवविविधता को दुनिया में खास माना गया है। सफेद मोर का दिखाई देना कालागढ़ के वनों की समृद्धि को दर्शाता है। पूर्व डीएफओ नरेंद्र कुमार का कहना है कि सफेद मोर जैव विविधता का एक सदस्य है। इसका पूर्ण संरक्षण होना चाहिए। वनों में पलपल बदलते नजारे किसी को भी अपनी ओर खींचने में कामयाब होते हैं। कार्बेट के जंगलों का यह मोर वास्तव में प्रकृति की एक बेमिसाल मिसाल बन रहा है।

कालागढ़ के वनों में विचरण करता सफेद सांभर।

कालागढ़ के वनों में विचरण करता सफेद सांभर।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed