फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When will daughters finally get government degree college

बेटियों को आखिर कब मिलेगा राजकीय डिग्री कॉलेज

Wed, 16 Nov 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
When will daughters finally get government degree college
नजीबाबाद का अधूरा निर्मित राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज। - फोटो : NAZIBABAD
बेटियों को आखिर कब मिलेगा राजकीय डिग्री कॉलेज
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज स्थापना का स्वप्न सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका। वक्फ विकास निगम और ठेकेदार की उदासीनता से करीब एक वर्ष से डिग्री कॉलेज भवन निर्माण कार्य धनराशि जारी होने के बावजूद ठप है।
आखिर कब मिलेगा नजीबाबाद क्षेत्र की बेटियों को राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज, हर किसी के जहन में यही प्रश्न है। नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने सात वर्ष पूर्व तत्कालीन सरकार से राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज प्रस्ताव पारित कराया था। लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय के सामने सात वर्ष पूर्व बालिका डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण शुरू होने के बाद डेढ़ वर्ष से निर्माण कार्य ठप है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त पोषित मल्टी सेक्टोरल योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम की देखरेख में करीब सात वर्ष पूर्व 4.77 करोड़ रुपये की लागत से नजीबाबाद में राजकीय डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य शुरू हुआ था। शुरूआती दौर में दो किस्तें जल्दी जारी हुईं। उसके बाद निर्माण कार्य में वक्फ विकास निगम और ठेकेदार की लापरवाही और उसके बाद कोरोना काल में डिग्री कॉलेज का भवन निर्माण कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ वर्ष पूर्व भवन निर्माण की 1.18 करोड़ रुपये की किस्त जारी हुई थी। वक्फ विकास निगम ने काम शुरू कराया लेकिन बीच में ही आर्थिक नुकसान पर ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए। करीब 70 लाख रुपये धनराशि निर्माण धनराशि वक्फ विकास निगम के पास होने के बावजूद भवन निर्माण कार्य ठप है। धरातल मंजिल के बाद प्रथमतल मंजिल का कुछ निर्माण होने के बावजूद जल्द ही क्षेत्र की बेटियों को राजकीय डिग्री कॉलेज मिलने की उम्मीद कम है।
कार्य ठप होने की स्थिति से विभाग को अवगत कराया
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के चेयरपर्सनपति मौअज्जम खां ने बताया कि कार्य में उदासीनता और गुणवत्ता प्रभावित होने के कारण पूर्व ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया गया है तभी से भवन निर्माण कार्य ठप है। उधर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद अली ने बताया कि कार्यदायी संस्था से संबंधित डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य की गुणवत्ता की रिपोर्ट डीएम के निर्देशन में गठित कमेटी भेजती है। कमेटी की रिपोर्ट संतोषजनक होने पर ही अगली निर्माण किस्त जारी होती है।

निर्माण कार्य बाधाएं दूर होंगी : ज्वाइंट डायरेक्टर
नजीबाबाद। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जेडी आरपी सिंह ने बताया कि कुछ डिग्री कॉलेज भवन निर्माण में उच्च शिक्षा विभाग की तकनीकि समस्याओं के कारण निर्माण कार्य रुका है। जेडी ने नजीबाबाद डिग्री कॉलेज निर्माण प्रकरण में कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम से संपर्क कर बांधाओं की जानकारी लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed