{"_id":"5daa0aff8ebc3e0178342e65","slug":"when-the-proposal-was-not-received-how-did-the-mega-center-become-dco-dhampur-news-mrt449280649","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब प्रस्ताव ही पहुंचा तो कैसे स्थापित होगा मेगा सेंटर: डी सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब प्रस्ताव ही पहुंचा तो कैसे स्थापित होगा मेगा सेंटर: डी सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब प्रस्ताव ही नहीं मिला तो कैसे बने मेगा सेंटर: डीसीओ
धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर स्थापित होने वाले मेगा सेंटर की प्रकिया खटाई में पड़ती नजर आ रही है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि अभी तक चीनी मिल की ओर से मिल क्षेत्र में मेगा सेंटर को स्थापित करने को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। ऐसे में मेगा सेंटर की स्थापना कैसे हो सकती है। चीनी मिल के अधिकारियों की ओर से मिल क्षेत्र में एक मेगा सेंटर बनाने की हामी भरी थी। लेकिन उससे आगे की प्रक्रिया चीनी मिल ने शुरू नहीं की है।
दिलावर सिंह, कृपाल सिंह, चेतन सिंह, हरिराज सिंह, राजेंद्र कुमार, कृष्णावतार सिंह आदि किसानों का कहना है कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त का प्लान बेहतर है। चीनी मिल के अधिकारियों को जल्द से जल्द मेगा सेंटर के प्रस्ताव को पास कर डीसीओ को भेज देना चाहिए। एक नवंबर से धामपुर चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र चालू होने का जा रहा है।
अभी तो चिंतन ही चल रहा है: आजाद
धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह का कहना है कि चीनी मिल क्षेत्र में उनके द्वारा एक सेंटर को मेगा केंद्र बनाने को मौखिक रूप से सहमति दे रखी है। वह मेगा सेंटर लगाने के पूरी तरह से पक्ष में है। पर दिक्कत यह आ रही है कि इस एक मेगा सेंटर को लगवाने को कई गांवों के किसानों में खींचतान चल रही है। ऐसे में चीनी मिल के अधिकारी पशोपेश में है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस गन्ना जोन के किस गांव के क्रय केंद्र को मेगा सेंटर बनाने को प्रस्ताव तैयार विभाग को भेजें। इसे लेकर चिंतन चल रहा है कि जल्द ही फाइनल होने के बाद प्रस्ताव को भेज दिया जाएगा।