{"_id":"6245f28986adce6f6635127a","slug":"wheat-procurement-started-at-14-centers-in-dhampur-tehsil-area-dhampur-news-mrt5826441191","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर तहसील क्षेत्र में 14 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर तहसील क्षेत्र में 14 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर तहसील क्षेत्र में 14 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू
धामपुर। धामपुर तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए 14 क्रय केंद्रों को चालू कर दिया गया है। केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगा दी गई है। 14 केंद्रों में से तीन केंद्र हाट शाखा, दो केंद्र नेफेड और बाकी नौ केंद्र एफएसएस विभाग के हैं। हालांकि अभी किसान गेहूं बेचने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। गेहूं कटाई का चल रही है।
उपजिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने बताया कि क्षेत्र में बनाए गए सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। केंद्र प्रभारियों को केन्द्रों पर किसानों और उनके पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने, छाया की व्यवस्था करने और खरीद के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। इन 14 खरीद केंद्रों में से तीन हाट शाखा के केंद्र है। जिन्हें धामपुर, अफजलगढ़ और स्योहारा में चालू किया गया है। नेफेड के दो केंद्र रायपुर और मोहम्मदपुर राजौरी में स्थापित किए गए हैं। बाकी खरीद केंद्र एफएसएस विभाग के हैं। इन केंद्रों को शेरकोट, सरकड़ा, धामपुर (ढक्का कर्मचंद), नहटौर उत्तरी, कादराबाद, कासमपुरगढ़ी, शेरगढ़, स्योहारा और महमूदपुर में स्थापित किया गया है।
एसडीएम ने बताया कि धामपुर तहसील में अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र के खाद्य विभाग एफएसएस के केंद्रों का उनके द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जाएगा। आकू और अफजलगढ़ ब्लाक में नायाब तहसीलदार धामपुर परमानंद श्रीवास्तव तथा अफजलगढ़, बुढ़नपुर में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर और तहसीलदार धामपुर निरीक्षण करेंगे। एसडीएम ने बताया कि उनके स्तर से सभी अधिकारी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वह किसानों को गेहूं खरीद के मामले में किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दें। प्रत्येक खरीद केंद्र पर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद होगी।