फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Welcome to the verdict and avoid rumors'

‘फैसले का स्वागत करें और अफवाहों से बचें’

Fri, 08 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Welcome to the verdict and avoid rumors'
‘फैसले का स्वागत करें और अफवाहों से बचें’
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। सीओ और थाना प्रभारी ने जलालाबाद क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को अयोध्या प्रकरण में न्यायालय के फैसले को सर्वसम्मति से स्वीकार करने, अफवाहों से बचने की सलाह दी।

सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय पांचाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की रात जलालाबाद क्षेत्र में भ्रमण किया। सीओ के निर्देशन में जलालाबाद पुलिस चौकी पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों से संयम के साथ अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले को स्वीकार करने, एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान देने तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी। कहा कि यदि कोई शरारती तत्व अफवाहें फैलाता पकड़ा जाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जलालाबाद चेयरपर्सन के पति लियाकत अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का सबसे स्वागत करने की अपील की। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस निगाह रखेगी। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार गुर्जर, श्रीपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह तेवतिया, रामवीर शर्मा, पूर्व चेयरमैन खलील अहमद, प्रदीप पाल, हाफिज महमूद, हाजी शमीम, यूनुस अंसारी, इरशाद अंसारी, मो.उस्मान, मो.जहीर, अनीस अहमद, वसीम कुरैशी, नफीस अहमद सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed