{"_id":"61d09dc004ce761ba90e9a26","slug":"welcome-to-the-new-year-with-a-cricket-match-in-kalagarh-dhampur-news-mrt571683456","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में नए साल का क्रिकेट मैच से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना कालागढ़ में क्रिकेट टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
कालागढ़ में नए साल का क्रिकेट मैच से स्वागत
विज्ञापन
कालागढ़। नए साल का स्वागत कालागढ़ में लोगों ने क्रिकेट मैच खेलकर किया। 2022 का पहला फाइनल मैच कालागढ़ टाइगर्स ने जीत लिया।
नए साल के स्वागत के लिए पुराना कालागढ़ में एक रात्रि प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। नागरिकों ने कालागढ़ किंग्स इलेविन, कालागढ़ चैलेंजर, कालागढ़ टाइगर्स और कालागढ़ रायल टीमें बनाईं। फाइनल मैच कालागढ़ किंग्स इलेवन और कालागढ़ टाइगर्स के बीच खेला गया। टाइगर्स ने टास जीतकर पहले कालागढ़ इलेवन को बल्लेबाजी करने दी। कालागढ़ इलेवन ने छह ओवर में 21 रन बनाए। कालागढ़ टाइगर्स ने 22 रन बनाकर आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। कालागढ़ इलेवन की कप्तानी नितिन अग्रवाल ने की जबकि कालागढ़ टाइगर्स के कप्तान ताजुद्दीन अंसारी रहे। अंपायर सुहैल अंसारी और रियाज अंसारी रहे। कमेंट्री शमशुद्दीन अंसारी, आरिफ अंसारी और आसिफ मंसूरी ने की। मुख्य अतिथि हाफिज इमामुद्दीन अंसारी, अजय यादव, विनोद धारियावाल, फैय्याज अंसारी, आरिफ मंसूरी, हाजी रईश और शाकिर अंसारी ने पुरस्कार वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।