फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Welcome to Blessings Samman Yatra

आशीर्वाद सम्मान यात्रा का स्वागत किया

Sun, 02 Jan 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Blessings Samman Yatra
नगीना में आशीर्वाद सम्मान यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
आशीर्वाद सम्मान यात्रा का स्वागत किया
विज्ञापन

नगीना। भाजपा नेता राजीव पवार के नेतृत्व में नगर में निकाली गई आशीर्वाद सम्मान यात्रा का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
भाजपा नेता राजीव पवार अपने गांव असगरीपुर से काफिले के साथ आशीर्वाद सम्मान यात्रा लेकर चले। ग्राम असगरीपुर से नगीना पहुंचने तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। आशीर्वाद सम्मान यात्रा नगर के मुख्य स्टेशन रोड से होते हुए धामपुर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने उनके द्वारा खोले गए कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन के बाद उनकी पुत्री सिद्धि ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, युवा नेता पृथ्वी देवरा, महामंत्री विशाल अग्रवाल, अरुण शर्मा, सभासद गोपाल शर्मा, दिनेश त्यागी, भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed