फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weighing clerk died in road accident

सड़क हादसे में तौल क्लर्क की मौत

Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Weighing clerk died in road accident
सड़क हादसे में तौल क्लर्क की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। रविवार की रात मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम पूरनपुर में वैन की चपेट में आकर बाइक सवार तौल क्लर्क की मौत हो गई। वहीं राजा का ताजपुर में तीन दिन पूर्व बाइक फिसलने से घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।

अमरोहा जनपद के गांव नारायणपुर निवासी लोकेश (40) राजा का ताजपुर में स्योहारा मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल क्लर्क था। रविवार की देर रात वह बाइक द्वारा क्रय केंद्र से वापस घर जा रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम पूरनपुर के पास उसकी बाइक तेज रफ्तार वैन की चपेट में आ गई। हादसे में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लोकेश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं राजा का ताजपुर निवासी निवासी जगराम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार तीन दिन पूर्व बाइक से नूरपुर जाते हुए बाइक फिसलने से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामवासियों के अनुसार मृतक अमन कुमार ने हेलमेट नही पहना था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। वह हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed