फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weather changes due to rain; trees fall at various places during the storm.

Bijnor News: बारिश से बदला मौसम, आंधी में जगह जगह गिरे पेड़

Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to rain; trees fall at various places during the storm.
-बारिश आंधी में पेड़ गिरने से स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग हुआ अवरुद्ध
विज्ञापन

-शहर में प्रदर्शनी मैदान के पास पुलिस चौकी पर गिरा पेड़
-झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट, लोगों को हुआ ठंड का अहसास
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नजीबाबाद। जिले में रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवा और झमाझम बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे सड़कें बाधित हो गईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौसम ठंडा होने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश का यह सिलसिला करीब डेढ़ घंटे तक चला। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। शहर में प्रदर्शनी मैदान के पास पुलिस चौकी पर भी एक पेड़ गिर गया। नूरपुर क्षेत्र में बिजनौर मार्ग पर गांव असदपुर धमरौली के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। मंडावली-भागूवाला मार्ग पर जिला सहकारी बैंक के सामने भी सड़क पर पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश के कारण गांव से लेकर शहर तक की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। लाइनों में फाल्ट आने और पेड़ों की टहनियां गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर में देर शाम तक कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि फील्ड स्टाफ आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ क्षेत्र में बादीगढ़ निवासी शीशपाल सिंह की छत पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। बढ़ापुर में थाने के सामने खड़ा एक पेड़ बिजली लाइन पर जा गिरा। रविवार को करीब 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।






तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों व कारोबार को नुकसान
स्योहारा/राजा का ताजपुर/नूरपुर/धामपुर। रविवार को तेज हवाओं और बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। स्योहारा, राजा का ताजपुर, नूरपुर, जलीलपुर, धामपुर और शेरकोट में फसलों, यातायात और बाजार पर बुरा असर पड़ा है। किसानों को धान और गन्ने की फसल में भारी नुकसान की आशंका है, जबकि व्यापारियों को त्योहारों की खरीदारी में कमी का सामना करना पड़ा।
स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर विवाह मंडप के पास एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई। राहगीरों का कहना है कि तेज हवाओं के दौरान ऐसे पेड़ हादसों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने समय रहते इनकी छंटाई और सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की जरूरत बताई। राजा का ताजपुर व आसपास के क्षेत्र में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे धान की फसल गिरने और गन्ने की फसल प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान जितेंद्र कुमार और राजपाल सिंह ने बताया कि फसल तैयार होने के समय तेज हवाएं और बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश व तेज हवा से भी फसलों को काफी नुकसान हुआ था।
-फसलों पर मौसम की मार
धामपुर और शेरकोट में आंधी और बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को नुकसान हुआ है। धान की पराली भी खराब हो गई है, जिससे पशु चारे का संकट पैदा हो गया है। राजा का ताजपुर में भी किसानों को धान और गन्ने की फसल में नुकसान की आशंका है। किसान अपनी मेहनत पर पानी फिरने की बात कह रहे हैं।
-बाजारों में फीकी रौनक
नूरपुर और जलीलपुर में रविवार शाम मौसम में बदलाव से बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। अचानक हुई बूंदाबांदी से ग्राहकों और दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि मौसम में बदलाव से नवरात्र पर्व की खरीदारी पर असर पड़ा है। शेरकोट में भी बाजार की रौनक फीकी पड़ गई। पूजा सामग्री की दुकानें लगाकर बैठे छोटे दुकानदारों को ग्राहकों की कमी के चलते नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार पर बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने कारोबार को प्रभावित किया।

-जनजीवन पर व्यापक असर
तेज हवाओं और बारिश ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया है। स्योहारा में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। नूरपुर और जलीलपुर क्षेत्र में धूल भरी आंधी चलने से राहगीरों को मुश्किल हुई। आंधी के बाद आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में रात जैसा माहौल हो गया। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed