{"_id":"618d58c4a03972199937f50a","slug":"weasel-hair-recovered-from-brush-factory-dhampur-news-mrt564326064","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रश कारखाने से नेवले के बाल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रश कारखाने से नेवले के बाल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रश कारखाने से नेवले के बाल बरामद
धामपुर (बिजनौर)। ब्रश फैक्टरी में छापा मारकर पुलिस ने आठ किलो नेवले के बाल समेत काफी मात्रा में ब्रश बरामद किए हैं। एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
अफजलगढ़ सीओ सुनीता दाहिया ने बताया कि सूचना पर शेरकोट पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को मोहल्ला शेखान में ब्रश कारखाने में छापा मारा गया। पुलिस ने प्रतिबंधित नेवले के बालों को बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने अधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराते हुए वन विभाग को भी सूचना दी। सीओ ने बताया कि आठ किलो नेवले के बाल, 1380 ब्रश, 200 अधबना ब्रश बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी बदरुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन निवासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।