{"_id":"60f717c78ebc3e73587ccf8c","slug":"waterlogging-in-tunnel-people-upset-nazibabad-news-mrt54829455","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनल में जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनल में जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
मंडावली-गांवड़ी संपर्क मार्ग पर बने टर्नल में जलभराव से गुजरते राहगीर।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनल में जलभराव, लोग परेशान
मंडावली। मंडावली-गांवड़ी संपर्क मार्ग पर बनाए गए फोरलेन के टनल में जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने टनल में जलभराव की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
मंडावली से गांवड़ी जाने वाला संपर्क मार्ग सैफाबाद, गांवड़ी, नियामतपुर, जटपुरा बोंडा आदि गांव को जोड़ता है। इस मार्ग पर मंडावली गन्ना सेंटर के पास से फोरलेन निकाली गई है। मार्ग पर आवाजाही के लिए एक टनल बनाया गया है। ग्रामीण फहीम अहमद, मो. जुनेद, इकबाल अहमद, नारायण रत्न, अजीत सिंह, मुनेश्वर, पुनीत, विजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सुशील ने बताया कि बरसात में टनल के भीतर पानी जमा हो जाता है। टनल में जलभराव होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टनल के अलावा ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अन्य कोई मार्ग नहीं है।
बरसात का पानी कई दिनों तक टनल में जमा रहता है। जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को टनल से गुजरने में भारी परेशानी होती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से टर्नल के भीतर जलभराव की निकासी के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।