{"_id":"63013001bdea9f40071dd9e8","slug":"water-level-rises-on-kotawali-river-two-vehicles-stranded-nazibabad-news-mrt6018171141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर बढ़ा, नौ घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर बढ़ा, नौ घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर फंसा ट्रक।
- फोटो : NAZIBABAD
कोटावाली नदी रपटे पर बढ़ा जलस्तर, दो वाहन फंसे
भागूवाला/नांगलसोती (बिजनौर)। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से क्षेत्र की कोटावाली नदी और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। कोटावाली नदी रपटे पर पानी के तेज बहाव और मलबे में दो भारी वाहन फंस गए। मलबा होने और वाहन फंसे होने से रपटे पर करीब नौ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी रपटे पर शनिवार को तड़के चार बजे से अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। उसी दौरान नजीबाबाद दिशा से हरिद्वार जा रहे ट्रक समेत दो भारी वाहन नदी के तेज बहाव में रपटे पर फंस गए। पानी का बहाव सामान्य होने के बाद भी रपटे पर यातायात सुचारु नहीं सका। रपटे पर दो भारी वाहन फंसे होने और भारी मात्रा में मलबा होने से घंटों तक यातायात बाधित रहा। मंडावली पुलिस ने क्रेन और जेसीबी के माध्यम से रपटे से मलबा हटवाया और फंसे वाहनों को बाहर निकाला। पुलिस ने सुबह 11 बजे मलबा हटवाकर कोटावाली नदी रपटे पर यातायात सुचारु कराया। वहीं रोडवेज बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही कोटवाली नदी के क्षतिग्रस्त पुल से होती रही।
उधर, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव गौसपुर और नांगलसोती के ग्रामीण दहशत में रहे। गंगा नदी से गौसपुर और नांगलसोती में कटान तो नहीं हुआ, लेकिन किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने एनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों से नदी क्षेत्र में नहीं जाने के निर्देश दिए।