फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of rivers increased due to rain in Dhampur area

धामपुर क्षेत्र में बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर

Thu, 02 Sep 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water level of rivers increased due to rain in Dhampur area
पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते खो नदी में बड़ा जलस्तर। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर क्षेत्र में बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। क्षेत्र में बुधवार को दिनभर बारिश होती रही है। जिससे खेत लबालब हो गए। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। वहीं, नगर की गई बस्तियों में नालों की सफाई न होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। मोहल्ला बाड़वान होली चौक पर दिनभर बारिश का पानी भरा रहा। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई। खो नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को बाढ़ की चिंता सता रही है।
नागरिकों का आरोप है कि पालिका के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी किसी ने उनकी तरफ आकर नहीं देखा। कई बार पालिका के ईओ से मौके का दौरा कर समस्या से निदान की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि उनसे किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। लेकिन अभी बाढ़ की कहीं पर कोई आशंका नहीं है। नंदगांव में खो नदी के किनारे टूटे बंधे को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने डीएम के आदेश पर मरम्मत कर ठीक कर दिया है। लेकिन ग्रामीणों को अभी भी इस बात की चिंता है कि यदि नदी में तेज उफान आया तो तटबंध फिर से ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, शेरकोट में दिनभर बारिश होने से लोगों को भारी परेशानी रही। बारिश की वजह से किसान खेतों से पशुओं का चारा भी काटकर नहीं ला सकें। खादर क्षेत्र में अधिक बारिश होने से किसानों की गन्ने, धान, पशु चारे की फसलें जलमग्न हो गई हैं। शेरकोट-उमरपुर मार्ग पर जगह जगह गड्ढे होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जिससे क्षेत्र की जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed