फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water filled with schools and fields from Jhajjam rain

झमाझम बारिश से स्कूलों और खेतों में भरा पानी

Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water filled with schools and fields from Jhajjam rain
बारिश के बाद धामपुर बीआरसी परिसर में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर में शनिवार को हुई रिमझिम बारिश ने खेतों और फसलों को तृप्त कर दिया। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश गन्ने और धान की फसल के लिए वरदान बताई जा रही है। जिले भर में करीब 46 एमएम बारिश हुई।  पिछले तीन-चार दिन से बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी। धान की सिंचाई के लिए किसानों को बिजली का इंतजार करना पड़ रहा था, वहीं जेनरेटर और इंजन का सहारा लिया जा रहा था। लेकिन शनिवार को जमकर बरसे बादलों ने खेतों को लबालब कर दिया। सवेरे करीब छह बजे बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन

दिन में करीब एक बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। लगातार करीब सात घंटे बारिश होने से खादर के खेतों में पानी भर गया। अब किसानों को कुछ दिन तक फसलों की सिंचाई की जरूरत   नहीं पडे़गी। हुकुम सिंह, विनय आदि का कहना है कि बारिश में फसलों की वृद्धि और ज्यादा तेजी से होती है। किसानों ने शाम को खेतों पर जाकर बारिश से हुई फसलों की सिंचाई को देखा। 
विज्ञापन

वहीं करीब सात घंटे तक    बारिश होने औ दिन भर बादल होने से मौसम खुशगवार हो गया है।   गर्मी और उमस से थोड़ी राहत   मिली है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार मौसम में आर्द्रता बढ़ी  हुई है। एक दो दिन में और बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान से मार्ग टूटा, लोगों को हुई परेशानी
रेहड़ में कासमपुरगढ़ी इंटर कॉलेज मार्ग पर नहर के कटान करने से लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। महाराज, बलराम, राजेश, चंद्रपाल, महेश, सलीम का कहना है कि कासमपुरगढ़ी से एचसीएम इंटर कॉलेज खड़ंजा मार्ग नहर के कटान के चलते क्षतिग्रस्त  हो गया है। नवीन सत्र शुरू होने के कारण बच्चे स्कूल कॉलेजों में नहीं आ रहे हैं। गांव खैराबाद डिग्री कॉलेज, पीलीडैम कॉलोनी और खेतों से निकलने को ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, ग्राम प्रधान हाजी  हामिद हसन का कहना है कि बरसात के चलते काम नहीं हो रहा है। मौसम ठीक होते ही खड़ंजे की मरम्मत करा  दी जाएगी।

बारिश से स्कूलों में भरा पानी, कई जगह जलभराव, फसलों को मिली राहत 
धामपुर में शनिवार सवेरे से दोपहर तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश ने पालिका की  सफाई की पोल भी खोल दी। नालों के अधिकांश स्थानों पर चॉक होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। स्कूल-कालेज परिसरों में पानी भर जाने के कारण कई स्कूलोें में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। नगर और देहात क्षेत्र के स्कूल-कालेज परिसरों में कई-कई फिट पानी जमा होने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। कई स्कूलों में बारिश के चलते अवकाश कर दिया। यहां तक धामपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में भी कई फिट बारिश पानी भर गया। गांव जैतरा, पुराना धामपुर में भी शिक्षक बारिश के कारण देरी से स्कूल में पहुंचे। कई स्कूलों में बारिश के कारण बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं बारिश से किसान खुश हैं।  किसानों ने फसलों के लिए वरदान बताया। किसान पंकज कुमार, अतुल कुमार, नरेश कुमार, विमल सिंह का कहना है कि बारिश की फसलों को आवश्यकता थी।


कालागढ़ में रुक रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। पिछले24 घंटे से कालागढ़ क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जनता को। उमस व गर्मी से निजात मिली है। बारिश से किसानों को राहत मिली है। इस बारिश को किसानों रवि कुमार, कैलाश, मलकीत सिंह आदि ने धान की फ़सल के लिए फायदेमंद बताया है। रामगंगा बांध का जलस्तर 325 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed