फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water filled in school, teacher sitting in hotel

स्कूल में भरा पानी, होटल में बैठा स्टाफ

Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water filled in school, teacher sitting in hotel
नजीबाबाद के मुबारकपुर कल्हेड़ी परिषदीय स्कूल में भरा वर्षा का पानी। - फोटो : NAZIBABAD
स्कूल में भरा पानी, होटल में बैठे शिक्षक
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी संपर्क मार्गों, मकानों और स्कूलों में घुसने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से कई गांवों का आवागमन घंटों प्रभावित रहा। मुबारकपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल में पानी भर जाने से शिक्षकों को सामने स्थित एक होटल पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।
क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से जलालाबाद क्षेत्र के मुबारकपुर कल्हेड़ी में जलनिकासी अवरुद्ध होने से संपर्क मार्गों, स्कूल और क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान हैं। पूर्व माध्यमिक स्कूल मुबारकपुर में भारी जलभराव के चलते मुख्य अध्यापक मनोज कुमार और सहायक अध्यापकों को पड़ोस के एक होटल पर बैठकर स्कूल का समय बिताना पड़ा। मुबारकपुर कल्हेड़ी में 300 मीटर नाला निर्माण कराया जाना था। मात्र 50 मीटर नाला निर्माण हुआ। जलभराव के कारण मुबारकपुर कल्हेड़ी से गांव धनसीनी, इस्माइलपुर, फजलपुर, कल्याणपुर संपर्क मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

1400 मुर्गियां पानी में डूबीं
जलालाबाद। गांव हुसैनपुर तीरगर निवासी जावेद अंसारी ने मुर्गी फार्म में करीब 20 दिन पूर्व मुर्गियों के 2100 से अधिक बच्चे फार्म में पाले थे। तड़के क्षेत्र में भारी जलभराव के चलते मुर्गी फार्म में करीब डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। 1400 की मुर्गियां मर गईं। मुर्गी फार्म मालिक ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

नजीबाबाद के मुबारकपुर कल्हेड़ी क्षेत्र में मार्ग पर भरा पानी।

नजीबाबाद के मुबारकपुर कल्हेड़ी क्षेत्र में मार्ग पर भरा पानी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह के मुख्य मार्ग पर जल भराव।

नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह के मुख्य मार्ग पर जल भराव।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed