फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water does not reach Gher Ram Bagh in summer, roads are broken

गर्मियों में घेर राम बाग तक नहीं पहुंचता पानी, टूटी हैं सड़कें

Sun, 16 Oct 2022 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Water does not reach Gher Ram Bagh in summer, roads are broken
बिजनौर के मोहल्ला घेर रामबाग का खस्ताहाल मार्ग। - फोटो : BIJNOR
गर्मियों में घेर राम बाग तक नहीं पहुंचता पानी, टूटी हैं सड़कें
विज्ञापन

बिजनौर। दो साल पहले घेर राम बाग भी पालिका की सीमा में शामिल हुआ, लेकिन अभी तक शहरी सुविधाएं यहां तक नहीं पहुंची हैं। हालत गांव से भी बदतर है। गर्मियों में घेर राम बाग तक पानी नही पहुंच पाता। यहां की आबादी निजी हैंडपंपों पर निर्भर होने को मजबूर है। सिर्फ पानी की समस्या ही नहीं बल्कि सड़कें बदहाल हैं और नालियां टूटी हुई हैं।
घेर राम बाग को अब नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात के रूप में जाना जाता है, कभी यह आबादी मुकरपुर खेमा ग्राम पंचायत में शामिल थी। नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ तो घेर राम बाग की आबादी पर भी शहरी होने का तमगा लग गया। लोगों को आस जगी थी कि अब मोहल्ले का विकास होगा, सड़कें अच्छी हो जाएंगी। साथ ही साफ सफाई बेहतर होगी। लेकिन दो साल बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में नहीं पहुंची पाइप लाइन
नई आबादी जो पालिका की सीमा में शामिल हुई है। उसमें अधिकांश जगहों पर पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति नहीं होती। दरअसल ये आबादी ग्राम पंचायतों में शामिल थी, जिनमें अभी तक पालिका पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन नहीं बना सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
सुजीत चौधरी बताते हैं कि घेर राम बाग की मुख्य सड़क टूटी हुई है। बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है। नालियों में कीचड़ जमा है। नालियां भी टूटी हुई हैं। जिनके किनारे घास तक उगी हुई है। लोगों को संक्रमित बीमारियों का खतरा रहता है।
वीर सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में जाटान की टंकी का पानी आता है सर्दियों में पानी की आपूर्ति ठीक रहती है लेकिन गर्मियों में उनके मोहल्ले तक पानी ही नहीं पहुंच पाता। उनके मोहल्त्ले में पानी की आपूर्ति के लिए एक नलकूप की जरुरत है।
अंकित कुमार ने बताया कि मोहल्ले के पानी की निकासी नहीं है। सड़क के किनारे ही यूं ही पानी भरा रहता है। बरसात होने पर सड़कों पर आ जाता है। पानी निकासी के लिए नाला भी नहीं बनाया गया है।

भोले चौधरी ने बताया कि शहरी आबादी होने की वजह से सड़कों पर लाइट लगी होनी चाहिए थी। रात में सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। पालिका में शामिल होने के बाद भी घेर राम बाग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed