फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Watchman was beaten to death in old enmity

पुरानी रंजिश में चौकीदार की पीटकर हत्या

Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Watchman was beaten to death in old enmity
पुरानी रंजिश में चौकीदार की पीटकर हत्या
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। बर्खास्त चौकीदार (ग्राम प्रहरी) की पुरानी रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव में एहतियान पुलिस बल को तैनात किया गया है। मामले में भाजपा नेता समेत 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर का रहने वाला इकरार अहमद ग्राम प्रहरी था। जिसे गांव के ही अनीस अहमद पक्ष से विवाद के चलते लगभग ढाई साल पहले बर्खास्त कर दिया गया था। अब वह गांव से कुछ दूर ही जगन्नाथपुर के संपर्क मार्ग पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चला रहा था। इकरार अहमद की अनीश पक्ष से कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ही पक्षों के खिलाफ 2018 में मारपीट सहित अन्य धाराओं में दो केस दर्ज हुए। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे इकरार अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी अनीस अपने संग चार पांच लोगों को लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा। उन्होंने इकरार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने इकरार को अपने घर ले जाकर भी लाठी-डंडों और सरिये से पीटा। जिसमें इकरार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की महिलाओं ने डायल 112 और घायल इकरार के परिवार वालों को उलट सूचना दी। गंभीर रूप से घायल हुए इकरार को उसके परिजन डायल 112 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने इकरार को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पांच बच्चे और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया। सूचना पर एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ नगीना सुमित शुक्ला और थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद जोशी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक कार भी कब्जे में ली गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर अनीस अहमद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महेश्वरी मंडल अध्यक्ष मैनुद्दीन को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमों का किया गठन
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed