फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   warning to surround the assembly on teachers day

प्रदेश सरकार पर शिक्षामित्रों की उपेक्षा का लगाया आरोप

Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
warning to surround the assembly on teachers day
शिक्षक दिवस पर विधानसभा घेरने की चेतावनी
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षामित्र-शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश सरकार पर शिक्षामित्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के हित में घोषणा न करने पर पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी है।

टाउन हॉल में हुई बैठक में प्रदेश उपमंत्री सुचित मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार साढ़े चार साल से शिक्षामित्रों की उपेक्षा कर रही है। समायोजन रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी पास शिक्षामित्रों को दो खुली भर्ती में मौका देकर सहायक अध्यापक बनाने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने एक अतिरिक्त परीक्षा लगाकर शिक्षामित्रों के अध्यापक बनने में रोड़ा अटका दिया है। इससे टीईटी पास 40 हजार शिक्षामित्र अध्यापक बनने से वंचित रह गए। जिला महामंत्री संजीव डबास ने शिक्षामित्रों की उपस्थिति मांगने के लिए हर ब्लॉक में अलग नियम अपनाने का आरोप लगाया। बुुंदू खान ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों पर रुख स्पष्ट करते हुए पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर घोषणाएं नहीं करती है तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में मगन बिहारी, धर्मेेंद्र सिंह, मोहम्मद अकरम, चारू राणा, सलमा परवीन, नितुल त्यागी, ब्रजपाल सिंह, ब्रजपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed