फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Warm welcome to international cricketer Meghna

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मेघना सिंह का स्वागत

Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Warm welcome to international cricketer Meghna
कोतवाली देहात में रोड शो कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मेघना सिंह का किया गया स्वागत। - फोटो : BIJNOR
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मेघना का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मेघना सिंह का अपने घर कस्बा कोतवाली देहात पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर मेघना सिंह का रोड शो निकाला गया और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कस्बा कोतवाली देहात निवासी विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह का ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। मेघना सिंह ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। बुधवार को मेघना सिंह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटी। बुधवार देर रात मेघना सिंह अपने घर कस्बा कोतवाली देहात में पहुंची। मेघना सिंह के आने की खबर लगते ही रात में ही कई लोग मेघना सिंह के घर पहुंचे तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। बृहस्पतिवार दोपहर को मेघना सिंह का रोड शो निकाला गया। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज कुच्छल, मेघना सिंह के दादा प्रेमपाल सिंह, दादी आशा देवी, पिता विजय वीर सिंह, वीरपाल सिंह, बबलू कुरैशी, रजनीश अग्रवाल, विशु, ऋषि त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह भी मेघना सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन

मेघना ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम के बल पर ही सफलता पायी जा सकती है। अमर उजाला टीम की ओर से पूछे सवालों को उन्होंने बखूबी जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन परिश्रम ने आसान बना दी मंजिल : मेघना
प्रश्न- जब आपको पता चला कि आप का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है तब कैसा लगा?
उत्तर- बेहद अच्छा लगा। यह सपना पूरा होने जैसा है। मैं उस समय एकांतवास में थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की।
प्रश्न- एक छोटे से कस्बे से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर कैसे तय किया?
उत्तर- इसके लिए कठिन परिश्रम किया। दादाजी प्रेमपाल सिंह दादी तथा माता-पिता ने बेहद सहयोग किया।
प्रश्न- करियर में सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट क्या रहा?
उत्तर- उत्तर प्रदेश की टीम में चयन होना सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। उसके बाद रेलवे की ओर से खेलने का मौका मिला।
प्रश्न- किस क्रिकेटर को अपना आदर्श मानती हैं?
उत्तर- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी मेरी आदर्श हैं। साथ ही भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान को आदर्श मानती हूं।
प्रश्न- ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को क्या संदेश देना चाहती हैं?
उत्तर- लड़कियों को यही संदेश देना चाहती हूं कि किसी भी कार्य में बाधाएं बहुत आती हैं। उन बाधाओं से घबराए नहीं। समस्याओं का सामना करें। समस्याओं से लड़े तो एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी।
प्रश्न - भविष्य की क्या योजना है?
उत्तर- भविष्य में टीम के लिए अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed