{"_id":"617306ce01ecaa168f0f886c","slug":"waiting-for-the-inauguration-of-the-library-building-dhampur-news-mrt56184079","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय भवन को उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय भवन को उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तकालय भवन को उद्घाटन का इंतजार
धामपुर। संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति की मांग पर प्रदेेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने पालिका के शिवाजी पार्क में 23 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पुस्तकालय भव का निर्माण कराया है। इस पुस्तकालय को काफी समय से उद्घाटन का इंतजार है।
पालिका परिसर में पूर्व में बना पुस्तकालय भवन जर्जर हो गया था। प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति की मांग पर पुस्तकालय को आधुनिक तरीके से तैयार कराया है। बताया गया कि पहले पुस्तकालय में लोगों बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं था। सर्दी, गर्मी और बरसात में भी बच पाना संभव नहीं हो रहा था। सारा पुस्तकालय भवन खंडहर में तब्दील हो गया था।
समिति के महामंत्री मनोज कात्यायन ने बताया कि शिवाजी पार्क में 23 लाख रुपये की लागत से नया पुस्तकालय बन कर तैयार हो गया है। अभी तक इसका उद्घाटन इसलिए नहीं हो सका है क्योंकि पुस्तकालय के बाहर संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा की प्रतिमा को स्थापित किया जाना है। इस प्रतिमा को पालिका की ओर से स्थापित किया जाना है। पालिका की लेटलतीफी से उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। पालिका की ओर से जल्द ही प्रतिमा स्थापित करने का भरोसा दिया है। उद्घाटन के लिए परिवहन मंत्री से 17 नवंबर को कार्यक्रम लेने का प्रयास किया जा रहा है।