फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waited all day, RLD and SP did not announce tickets

दिनभर चला इंतजार, रालोद और सपा ने नहीं किए टिकट घोषित

Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Waited all day, RLD and SP did not announce tickets
दिनभर हुआ इंतजार, रालोद और सपा ने नहीं किए टिकट घोषित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सपा और रालोद के प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर दिनभर इंतजार रहा, लेकिन शाम तक लिस्ट जारी नहीं हुई। दावेदार अब सोमवार को लिस्ट आने की संभावना जता रहे हैं। वहीं रालोद सीट की बात करें तो बिजनौर सीट पर इंतजार लंबा हो गया है, जबकि दो दावेदार अपना-अपना दावा कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो चांदपुर सीट को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मंथन चल रहा है। जहां रालोद इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं है, वहीं सपा अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है। इसी के चलते पूरा मामला अटक गया है।
बिजनौर में सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस तीन, भाजपा आठ, आप तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। रालोद नहटौर से टिकट फाइनल कर चुकी है, वहीं सपा ने अभी तक जिले में एक भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। नजीबाबाद, नगीना और नूरपुर में सपा से टिकट पर पुराने चेहरे ही चुनावी मैदान में दिखने की चर्चाएं हैं। क्योंकि नजीबाबाद में तस्लीम अहमद और नगीना सीट पर मनोज पारस सीट पर सपा के विधायक हैं। वहीं उपचुनाव में नूरपुर में नईमुल हसन चुनाव जीत गए थे। इनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। इसके अलावा दूसरी बढ़ापुर, धामपुर में अभी रस्सा-कशी जारी है। अब चांदपुर सीट की बात करें तो इस सीट पर रालोद और सपा दोनों ही पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने का प्रयास कर ही है। जहां रालोद के पुराने नेता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए ताकत झोंक रहे हैं, वहीं सपा नेता भी यहां से टिकट मांग रहे हैं। चर्चा है कि सपा नेता चाह रहे हैं कि भले ही सिंबल रालोद का रहे, पर टिकट उन्हें ही दिया जाए। ऐसे में रालोद ने चांदपुर सीट को देखते हुए अभी बिजनौर सीट का टिकट भी घोषित नहीं किया है। रालोद खेमे में चर्चा है कि चांदपुर और बिजनौर सीट में से एक सीट पर मुस्लिम चेहरा उतारा जा सकता है। रविवार को सपा और रालोद के प्रत्याशियों की लिस्ट आने की संभावना थी, लेकिन लिस्ट जारी नहीं हुई। अब सोमवार को दोपहर तक लिस्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को लिस्ट आने की संभावना थी, लेकिन लिस्ट नहीं आई। प्रत्याशियों के नाम तो लिस्ट आने पर ही पता चल सकेंगे। सोमवार की दोपहर तक लिस्ट आ सकती है।
- राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा
पार्टी सोमवार को बिजनौर और चांदपुर सीट के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। हमारे पार्टी के पुराने नेता चांदपुर से टिकट मांग रहे हैं। बिजनौर में भी दावेदारों की लंबी लिस्ट है। सोमवार तक पता चल सकता है कि किसे टिकट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अली अदनान, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed