फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wait for DL, getting date of August

डीएल के लिए करें वेट, अगस्त की मिल रही डेट

Thu, 12 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wait for DL, getting date of August
डीएल के लिए करें वेट, अगस्त की मिल रही डेट
विज्ञापन

बिजनौर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी लाइन है। लंबे समय बाद मिल रही तारीखों से आवेदक परेशानी झेल रहे हैं। डीएल के लिए अगस्त की तारीख मिल रही है। अब अगर आवेदन किया जाए तो तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा। अब व्यवस्थाओं में बदलाव होने से भी लाइन और बढ़ सकती है।
एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने की आस में हर रोज लोग पहुंचते हैं। इनमें काफी लोगों की समस्या होती है कि उन्हें जल्दी की तारीख नहीं मिल रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो फिलहाल एआरटीओ कार्यालय में रोजाना करीब 100 लर्निंग लाइसेंस बन रहे हैं जबकि बिना ऑफिस आए घर बैठे ही यानि फेस लेस की संख्या 25 के आसपास है। वहीं, स्थायी डीएल के लिए भी हर रोज करीब 55 लोग पहुंच रहे हैं। इन्होंने आवेदन काफी पहले किया होगा, तभी तारीख मिल रही है। अगर अब आवेदन किया जाए तो अगस्त के महीने की तारीख मिलेगी। हालांकि लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को तीन चार दिन बाद ही तारीख मिल रही है। व्यवस्थाओं में बदलाव होने जा रहा है कुछ ही दिन में लागू कर दिया जाएगा। अभी तक लर्निंग लाइसेंस वालों के लिए 150 स्लॉट मिल रहे थे। जिन्हें आधा कर दिया गया है। एआरटीओ ऑफिस पहुंचने वालों के लिए 75 स्लॉट ही मिलेंगे, बाकी 75 स्लॉट फेसलेस वालों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। यानि 75 लोगों के ही एक दिन में लर्निंग लाइसेंस बन पाएंगे।
विज्ञापन

डीएल के आवेदकों को नौ अगस्त और उससे आगे की तारीख मिल रही है। हालांकि लर्निंग वालों के लिए तीन चार दिन बाद की ही तारीख मिल जाती है। अब स्लॉट भी घटाकर आधे कर दिए गए हैं। ऐसे में अधिक आवेदन होने पर सॉफ्टवेयर अगली तारीख दे देता है। 75 स्लॉट फेसलेस के लिए निर्धारित किए गए हैं, जोकि घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं - शिव शंकर सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed