फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting will take place in 11 blocks in Bijnor in a single phase

एक ही चरण में होगा 11 ब्लॉकों में मतदान

Thu, 18 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Voting will take place in 11 blocks in Bijnor in a single phase
एक ही चरण में होगा 11 ब्लॉकों में मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 11 ब्लॉकों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। हर वोटर चारों पदों के मतपत्र एक ही मतपेटी में डालेगा। महिला कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगेगी। चुनाव में कर्मचारी कम पड़ने पर मंडल के कर्मचारी जिलों से ड्यूटी करने आएंगे।
निर्वाचन आयोग ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक मंडल में एक चरण में एक ही जनपद का निर्वाचन कराया जाएगा। यदि किसी मंडल में चार से अधिक जिले हैं तो किसी एक चरण में दो जनपदों में निर्वाचन एक साथ संपन्न कराए जाएंगे। जिले के सभी ब्लॉक में एक साथ चुनाव होंगे। कहा गया है कि एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारी होंगे। पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय की ड्यूटी ग्रेड पे के अनुसार लगेगी। चुनाव में बीएलओ, संविदाकर्मियों को भी लगाया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार कर्मचारियों की संख्या मतदेय स्थलों की संख्या से 30 प्रतिशत अधिक होगी।
विज्ञापन

चुनाव में मतदान कर्मियों की कमी पड़ती है तो मंडल के दूसरे जिलों से कर्मचारी मंगाए जाएंगे। चुनाव ड्यूटी अनिवार्य होगी। जिले में 15 हजार से अधिक कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगेगी। चुनाव में महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी रहेगी। एक पार्टी में एक से अधिक महिलाएं भी हो सकती हैं। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि जनपद में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी हैं। बेसिक शिक्षा परिषद में काफी संख्या में शिक्षिकाएं हैं, कर्मचारियों का ड्यूटी विवरण तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बूथ पर तीन मतपेटी रहेंगी
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार एक मतदेय स्थल पर तीन मतपेटी आवंटित होंगी। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के लिए वोट पड़ने हैं। चारों पदों के मतपत्र अलग-अलग हैं। कहा है कि मतदाता चारों मतपत्र एक ही मतपेटी में डालेगा। एक मतपेटी भर जाने पर दूसरी मतपेटी ली जाएंगी।

कर्मचारियों की दूसरे जिलों में ड्यूटी लगेगी
कर्मचारियों की त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे जिलों में भी ड्यूटी लग सकती है। यदि किसी जिले में चुनाव के लिए कर्मचारियों की संख्या कम पड़ती है तो मंडल के दूसरे जिलों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। बताया गया कि जिले में कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या है, इसलिए जिले से कर्मचारी मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर या संभल भेजे जा सकते हैं। दूसरे जिलों में चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यरत जिले में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed